परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

सोमवार, 4 सितंबर 2023

लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों को किया एपीओ


 लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों को किया एपीओ

उदयपुर.वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत माल की टूस के सरकारी स्कूल में सर्पदंश से बालिका की मौत के बाद वल्लभनगर विधायक प्रीति शक्तावत ने मौके पर पहुंचकर परिजनों एवं ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान विधायक शक्तावत ने परिजनों को ढाढस बंधाया। बता दें कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माल की टूस में अध्ययनरत पायल गाडरी पुत्री मांगीलाल गाडरी की सर्पदंश से मौत हो गई थी। परिजनों एवं ग्रामीणों ने विद्यालय में कार्यरत अध्यापकों की लापरवाही से समय रहते उपचार नहीं मिलने से बालिका की मौत होने का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया था।


सूचना पर वल्लभनगर विधायक प्रीति शक्तावत ने मौके पर पहुंची, वही गाडरी समाज की मांग पर लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों को जिला शिक्षा अधिकारी से बात कर एपीओ करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही चिरंजीवी बीमा योजना में लाभ एवं छात्र दुर्घटना योजना में 1 लाख की राशि दिलाने का आश्वासन दिया। वही जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री सहायता कोष से भी मदद करने का वादा किया। विधायक के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों को एपीओ कर दिया। विधायक द्वारा शिक्षकों को एपीओ करने, सरकार द्वारा आर्थिक सहायता देने एवं समझाइश करने के बाद परिजन व ग्रामीण पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक चेतना भाटी के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता भी तैनात रहा। विधायक के साथ अशोक कुमार जैन, जिला अध्यक्ष गाडरी समाज शंकर लाल गाडरी, युवा जिला अध्यक्ष गाडरी समाज, नारायण लाल गाडरी, देहात जिला महासचिव भगवान लाल अहीर, इकाई अध्यक्ष राजवीर सिंह, प्रेम सिंह झाला, गौरीशंकर नागदा, वैभव नागदा, हिमा गाडरी, हिमा गमेती, शंकरलाल चौधरी, बलवीर सिंह, मण्डल अध्यक्ष चंदू जोशी सहित गाडरी समाज के सैंकड़ों समाजजन मौजूद थे।

लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों को किया एपीओ Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें