परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

सोमवार, 4 सितंबर 2023

सरकारी स्कूलों में छोटे बालक भी सीखेंगे कम्प्यूटर



 सरकारी स्कूलों में छोटे बालक भी सीखेंगे कम्प्यूटर

झुंझुनूं. निजी स्कूलों की तर्ज पर अब झुंझुनूं सहित सहित पूरे राजस्थान के सरकारी स्कूलों में छोटे बालकों को भी कम्प्यूटर पढाया जाएगा। वर्तमान में कम्प्यूटर शिक्षा इसी सत्र से शुरू हुई है। पिछली बार ही कम्प्यूटर अनुदेशक लगाए गए हैं। वे अभी नौवीं से बारहवीं तक बच्चों को कम्प्यूटर सिखा रहे हैं। सब कुछ सही रहा तो नौवीं कक्षा से पहले ही कम्प्यूटर की पढाई शुरू करवा दी जाएगी। अब राजस्थान के अधिकतर माध्यमिक स्कूल क्रमोन्नत कर उच्च माध्यमिक कर दिए गए हैं। आधे से ज्यादा स्कूलों में कम्प्यूटर की सुविधा है। निजी स्कूल में पहली कक्षा से ही कम्पयूटर की पढाई करवाई जाने लगी है, जबकि सरकारी में ऐसा नहीं हो रहा। इस कारण सरकारी स्कूलों के बच्चे तकनीक में पिछड़ जाते हैं।


तैयार होगा पाठ्यक्रम

किस क्लास के बालक को क्या पढाया जाएगा, इसका पाठ्यक्रम तैयार किया जा रहा है। इसके लिए कमेटी बना दी है। यह कमेटी जल्द ही अपनी रिपोर्ट देगी।


वहीं एक्सपर्ट का कहना है कि

इसी वर्ष सरकारी स्कूलों में बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशकों तथा वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशकों को नियुक्त किया गया था। अब गांवों में तो अनुदेशक लगा दिए गए हैं, लेकिन शहरों के अनेक स्कूलों में अनुदेशक नहीं है, जबकि छात्र-छात्राओं की संख्या शहरों में ज्यादा है।


हर शनिवार चलेगी ई कक्षा

5 सितम्बर को शिक्षक दिवस पर झुंझुनूं जिले के अनेक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में मिशन स्टार्ट के तहत ई-एज्युकेशन शुरू किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने विभिन्न पाठयक्रमों के पाठवार ऑनलाइन वीडियो तैयार कराए हैं। स्कूलों में आईसीटी से संबंधित वर्तमान में उपलब्ध उपकरणों और इंटरनेट का इस्तेमाल कर ई-कक्षाओं का संचालन होगा।

सरकारी स्कूलों में छोटे बालक भी सीखेंगे कम्प्यूटर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें