परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

गुरुवार, 7 सितंबर 2023

नव चयनित थर्ड ग्रेड शिक्षकों के पदस्थापन व नियुक्ति पुराने जिलों के अनुसार होगी

 

नव चयनित थर्ड ग्रेड शिक्षकों के पदस्थापन व नियुक्ति पुराने जिलों के अनुसार होगी

बीकानेर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित राजकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में लेवल प्रथम तथा द्वितीय के नव चयनित शिक्षकों को इसी माह नियुक्ति तथा पद स्थापन देने की तैयारी है। इसे लेकर शिक्षा निदेशालय स्तर पर काम भी शुरू कर दिया गया है। आगामी विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने में ज्यादा समय नहीं है। ऐेसे में सरकार जल्द से जल्द नव चयनितों को नियुक्ति पत्र तथा पदस्थापन देने के प्रयास में है। थर्ड ग्रेड शिक्षकों की अंतिम नियुक्ति प्रक्रिया जिला परिषद के माध्यम से ही पूरी होती है। हाल ही नवगठित 17 जिलों में अभी तक जिला परिषदों का गठन नहीं किया गया है। ऐसे में पुराने 33 जिलों के हिसाब से ही नियुक्ति तथा पदस्थापन किए जाएंगे।


 हालांकि शिक्षा विभाग ने नए गठित 17 जिलों में विभाग के कार्यालय खोल दिए हैं। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक एवं माध्यमिक की नियुक्ति भी कर दी है। नई नियुक्ति में पति-पत्नी प्रकरण का भी ध्यान रखा गया है। विभाग का प्रयास है कि दम्पती को एक ही जिले या ब्लॉक के स्कूलों में पदस्थापन दिया जाए। अभ्यर्थियों के लिए रिक्त पद प्रदर्शित होंगे नवीन चयनित अभ्यर्थियों के लिए प्रथमत: प्रारम्भिक शिक्षा के विद्यालयों में रिक्त पदों को प्रदर्शित किया जाएगा। यदि प्रारम्भिक शिक्षा के विद्यालयों में उस पद की रिक्तियों कम है तो, माध्यमिक शिक्षा के विद्यालयों में उपलब्ध रिक्त पदों को शामिल कर प्रारम्भिक तथा माध्यमिक शिक्षा के विद्यालयों के रिक्त पदों को काउंसलिंग में प्रदर्शित किया जाएगा।


 अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में भी होगा पदस्थापन अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में नियुक्त किए जाने वाले शिक्षकों के चयन के लिए कार्मिक विभाग की 23 जनवरी 2023 को जारी अधिसूचना के तहत गठित जिला स्तरीय चयन समिति के अनुमोदनाधीन पदस्थापन किया जाएगा। यदि नवचयनित अभ्यर्थी पदस्थापन के लिए आवश्यक रिक्त पद कम हैं तो आवश्यक रिक्त पदों की सीमा तक महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के पदों को काउंसलिंग में शामिल किया जाएगा।


कल से होगी काउंसलिंग शुरू

अध्यापक लेवल प्रथम के नव चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने के लिए राज्य के सभी 33 जिला मुख्यालयों पर 8 सितंबर से काउंसलिंग शुरू होगी। इन्हें नियुक्ति के लिए स्थान का आवंटन इन पर्सन काउंसलिंग के माध्यम से उपलब्ध रिक्तियों के अनुसार पदस्थापन दिए जाएंगे।

नव चयनित थर्ड ग्रेड शिक्षकों के पदस्थापन व नियुक्ति पुराने जिलों के अनुसार होगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें