परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

गुरुवार, 7 सितंबर 2023

समस्या : शाला दर्पण से अटक रहे बोर्ड परीक्षाओं के आवेदन, छात्रों सहित विद्यालय संस्था प्रधान भी परेशान



 समस्या : शाला दर्पण से अटक रहे बोर्ड परीक्षाओं के आवेदन, छात्रों सहित विद्यालय संस्था प्रधान भी परेशान

नौगांवा . इन दिनों भरे जा रहे बोर्ड परीक्षाओं के आवेदनों में शाला दर्पण पोर्टल की खामी आडे आ रही है। जिसके कारण न केवल छात्रों को, बल्कि विद्यालय संस्था प्रधानों को इसकी खामी का खमियाजा झेलना पड रहा है।गौरतलब है कि बोर्ड आवेदन शाला दर्पण से सीधे लिंक है। जिसके कारण जो डाटा शाला दर्पण पोर्टल पर है, वहीं बोर्ड के आवेदन में फेच होता है। ऐसे में अगर शाला दर्पण पर छात्र का डाटा त्रुटिपूर्ण है तो बोर्ड आवेदन में भी वो ही त्रुटि आएगी। हालांकि शाला दर्पण पोर्टल पर हाल ही में शाला दर्पण सेल की ओर से प्रपत्र 5 में छात्र डेटा में परिवर्तन एवं संशोधन के लिए शाला स्तर पर सुविधा दी गई है। जिसमें कक्षा अध्यापक के स्टाफ लॉग-ईन आईडी से छात्र डेटा में संशोधन के लिए रिकवेस्ट जरनेट की जा सकती है।  


जहां से संस्था प्रधान की ओर से इसे अप्रूव्ड किया जाता है और संशोधन हो जाते है और इन संशोधनों को शाला दर्पण के प्रपत्र 5 में देखा भी जा सकता है। लेकिन अब समस्या यह है कि कक्षा अध्यापक की ओर से भेजी गई रिकवेस्ट से पोर्टल पर संस्था प्रधान की ओर से वेरिफाई करने के बावजूद भी संशोधन नहीं हो रहे है या बालक के किसी एक डेटा में संशोधन हो जाता ह, दूसरे में नहीं हो पा रहा। छात्र का नाम संशोधित हो पा रहा है, लेकिन पिता का नाम संशोधित नहीं हो पाता है। या नाम बदल पा रहे, लेकिन जन्मतिथि में संशोधन नहीं हो पाता है....आदि समस्या सामने आ रही है।


नहीं हो रहा संशोधन

इस पोर्टल पर संशोधन एक बार ही होंगे, लेकिन वो भी नहीं हो रहे। इस कारण बोर्ड आवेदनों को भरने में परेशानी आ रही है। बोर्ड आवेदन की अंतिम तिथि 13 सितम्बर नजदीक है। समाधान नहीं किया तो त्रुटिपूर्ण डाटा सही कराने के लिए बोर्ड कार्यालय के चक्कर काटने पडेंगे। समाधान के लिए शाला दर्पण सेल के 0141-2700872 पर सम्पर्क किया तो जवाब मिला कि ये समस्या पूरे प्रदेश की है।

समस्या : शाला दर्पण से अटक रहे बोर्ड परीक्षाओं के आवेदन, छात्रों सहित विद्यालय संस्था प्रधान भी परेशान Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें