परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

शनिवार, 23 सितंबर 2023

पूरे सत्र पैदल स्कूल पहुंची बालिकाएं, चुनाव आए तो दौड़ेंगी साइकिल

 पूरे सत्र पैदल स्कूल पहुंची बालिकाएं, चुनाव आए तो दौड़ेंगी साइकिल

अलवर. राज्य सरकार की ओर से बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कक्षा नौ में पढ़ने वाली बालिकाओं के लिए साइकिल योजना शुरू की। जिले में सत्र 2022-23 में बालिकाएं पूरे सत्र पैदल ही स्कूल पहुंचीं। पूरे सत्र विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को साइकिल की याद नहीं आई, लेकिन जैसे ही विधानसभा के चुनाव की रणभेरी शुरू हुई तो विभाग की ओर से सत्र 2022-23 व 2023-2024 में अध्ययन करने वाली बालिकाओं की सूची सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से मांगी गई है। इसके आदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग बीकानेर के वित्तीय सलाहकार ने जारी किए हैं। वहीं पूरे साल बालिकाओं को साइकिल वितरण का इंतजार रहा। दोनों सत्रों में कुल 37 हजार 59 बालिकाएं हैं।


अफसरों का तर्क...यूं हुई देरी : कोरोना काल में सरकार के आदेशानुसार सभी बालिकाओं को पास किया गया। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का तर्क है कि कोरोना काल का असर साइकिल वितरण पर भी हुआ है। वहीं, साइकिल वितरण को लेकर असमंजस चल रहा था कि विभाग की ओर से साइकिल वितरित की जाए या बालिकाओं को राशि आवंटित करवाई जाए, लेकिन हाल ही में शिक्षा विभाग की ओर से आए आदेशों से साफ हो गया है कि बालिकाओं को साइकिल का वितरण किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने बालिकाओं की संख्या मांगी है।



इतनी बालिकाओं को है साइकिल का इंतजार

जिले में शाला दर्पण पर वर्तमान में 2 हजार 783 स्कूल संचालित दिखाए गए हैं। इसमें कक्षा नौ में पढ़ाई करने वाली बालिकाओं में सत्र 2022-23 में 17 हजार 997 और 2023-24 में 19 हजार 62 बालिकाएं हैं। जो साइकिल का इंतजार कर रही हैं। विभाग की ओर से इन बालिकाओं को साइकिल वितरण की जाएंगी।


बालिकाओं की संख्या (सत्र 2023-2024)


तहसील संख्या


बानसूर 1333


बहरोड़ 657


गोविन्दगढ़ 944


कठूमर 1373


किशनगढ़बास 1488


कोटकासिम 623


लक्ष्मणगढ़ 635


मालाखेड़ा 1067


मुण्डावर 887


नीमराणा 629


रैणी 987


राजगढ़ 1144


रामगढ़ 1631


थानागाजी 1630


तिजार ा2135


उमरैण 1499


सत्र 2007-08 में शुरू हुई थी योजना

नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना की शुरुआत वर्ष 2007-08 में हुई थी। योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की उच्च प्राथमिक विद्यालय उत्तीर्ण होने बाद माध्यमिक विद्यालय की आवास से दूरी अधिक होने से बालिकाएं शिक्षा वंचित न रह जाएं। बालिकाओं को स्कूल तक पहुंचने में सुगमता हो तथा साइकिल उपलब्ध कराकर शिक्षा से जोड़े रखना है।


बालिकाओं की सूचना मांगी

शिक्षा विभाग की ओर से कक्षा नौ में पढ़ाई करने वाली बालिकाओं को साइकिल का वितरण करने के लिए सूचना मांगी जा रही है। विभाग की ओर से जैसे ही कोई आदेश आएगा सूचित किया जाएगा।-रामेश्वर दयाल मीणा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी


पूरे सत्र पैदल स्कूल पहुंची बालिकाएं, चुनाव आए तो दौड़ेंगी साइकिल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें