परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

सोमवार, 4 सितंबर 2023

डीपीसी करने व वेतन कटौती रोकने की मांग



 डीपीसी करने व वेतन कटौती रोकने की मांग

सीकर राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ (रेसला) प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रविवार को जयपुर में हुई। मुख्य अतिथि उप सभाध्यक्ष मोहन लांबा, प्रदेश अध्यक्ष गिरधारीराम गोदारा, अशोक जाट, प्रांतीय कोषाध्यक्ष रामलाल थे। रेसला जिला मंत्री श्रवण लाल जाट ने बताया कि प्रांतीय बैठक में रेसला जिलाध्यक्ष सुभाष महला ने सरकार से वेतन कटौती निरस्त करने, एसीपी से संबंधित 9,18, 27 के आदेश जल्द करवाने, प्राचार्य अनुभव शिथिलन पत्रावली, बकाया डीपीसी पूरी करने, प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा प्रदेश कोषाध्यक्ष के जरिए हिसाब का प्रस्तुतीकरण व सत्र 2023-24 की सदस्यता तथा व्याख्याता संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष गिरधारीराम गोदारा व अशोक जाट ने शिक्षक हित में विचार व्यक्त किए।


सरकार से विभिन्न स्तरों पर चल रही बातचीत का ब्योरा भी प्रस्तुत किया। प्रांतीय कमेटी ने विभिन्न जिलों के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष और जिला मंत्रियों का अभिनंदन किया। बैठक में चूरू मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश, कार्यकारी अध्यक्ष गंगासागर सहित कार्यकारिणी सदस्य मौजूद थे।

डीपीसी करने व वेतन कटौती रोकने की मांग Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें