परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2026 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

मंगलवार, 25 अगस्त 2026

Alwar: यूनिफॉर्म की क्वालिटी को लेकर हुआ विवाद, टेलर ने गुस्से में प्रिंसिपल को कैंची मारी, अस्पताल में भर्ती



Alwar: यूनिफॉर्म की क्वालिटी को लेकर हुआ विवाद, टेलर ने गुस्से में प्रिंसिपल को कैंची मारी, अस्पताल में भर्ती

वैशाली नगर थाना क्षेत्र में स्कूल यूनिफॉर्म की गुणवत्ता को लेकर प्रिंसिपल और टेलर के बीच हुआ विवाद हिंसक हो गया। बातचीत के लिए गोदाम पर बुलाए गए निजी स्कूल के प्रिंसिपल पर टेलर ने भारी कैंची से हमला कर दिया। हमले में प्रिंसिपल के सिर में गंभीर चोट आई। इसके बाद इलेक्ट्रिक ग्राइंडर चलाने के दौरान बचाव करते समय उनका हाथ मशीन की चपेट में आ गया, जिससे उनकी एक उंगली कटकर अलग हो गई। घायल प्रिंसिपल का अलवर जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।


यूनिफॉर्म की गुणवत्ता को लेकर चल रहा था विवाद

पुलिस के अनुसार वैशाली नगर स्थित एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल हेमसिंह राजपूत ने स्कूल यूनिफॉर्म तैयार करने का ठेका टेलर राकेश शर्मा को दिया था। यूनिफॉर्म तैयार होने के बाद कपड़ों की गुणवत्ता को लेकर प्रिंसिपल ने नाराजगी जताई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। बताया गया कि राकेश शर्मा ने प्रिंसिपल को बातचीत के लिए वैशाली नगर स्थित अपने गोदाम पर बुलाया था। यहां दोनों के बीच यूनिफॉर्म की गुणवत्ता को लेकर चर्चा शुरू हुई लेकिन कुछ ही देर में कहासुनी बढ़ गई।


कैंची से सिर पर वार करने का आरोप

पुलिस के मुताबिक विवाद बढ़ने पर राकेश शर्मा ने पास रखी भारी कैंची उठाकर प्रिंसिपल के सिर पर वार कर दिया। इससे हेमसिंह के सिर में गंभीर चोट लगी और खून बहने लगा। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने कपड़े काटने के लिए इस्तेमाल होने वाला इलेक्ट्रिक ग्राइंडर चला दिया। खुद को बचाने के प्रयास में प्रिंसिपल का हाथ ग्राइंडर की चपेट में आ गया, जिससे उनकी एक उंगली कटकर अलग हो गई।गोदाम से चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने घायल प्रिंसिपल को खून से लथपथ हालत में संभाला और इलाज के लिए अलवर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। घटना की जानकारी मिलने पर वैशाली नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले से जुड़ी जानकारी जुटाई।प्रिंसिपल हेमसिंह राजपूत की शिकायत पर पुलिस ने टेलर राकेश शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों और विवाद की परिस्थितियों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Alwar: यूनिफॉर्म की क्वालिटी को लेकर हुआ विवाद, टेलर ने गुस्से में प्रिंसिपल को कैंची मारी, अस्पताल में भर्ती Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें