रीट परीक्षा पेपर लीक मामला : 106वां आरोपी गिरफ्तार
जयपुर. स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने रीट पेपर लीक मामले में 106वां आरोपी गिरफ्तार किया है। एटीएस-एसओजी के एडीजी अशोक राठौड़ ने बताया कि जालोर के सिवाड़ा निवासी सुरेश कुमार विश्नोई को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने रीट परीक्षा से पहले ही पेपर ले लिया था। पेपर देखने के बाद परीक्षा में बैठा था। मामले में इससे पहले 105 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गौरतलब है कि रीट मामले में अभी भी बड़ी संख्या में आरोपी फरार चल रहे हैं। वहीं, वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा पेपर लीक मामले में फरार चल रहे सुरेश ढाका व शेर सिंह मीणा पर पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने एक-एक लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा है।

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें