परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

मंगलवार, 28 मार्च 2023

विद्यार्थियों के लिए इतिहास का पेपर अच्छे अंक दिलाने वाला व रसायन विज्ञान का पेपर सरल रहा



 विद्यार्थियों के लिए इतिहास का पेपर अच्छे अंक दिलाने वाला व रसायन विज्ञान का पेपर सरल रहा

अजमेर | राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से सोमवार को 12वीं कक्षा के इतिहास और रसायन विज्ञान के पेपर आयोजित किए गए। दोनों ही पेपर में परीक्षार्थियों की उपस्थिति उत्साहजनक थी। बोर्ड द्वारा अजमेर सहित प्रदेशभर में 6 हजार से अधिक परीक्षा केंद्रों पर ये पेपर आयोजित किए गए। इनके साथ ही दो और पेपर व्यवसाय अध्ययन तथा कृषि रसायन विज्ञान के भी आयोजित किए गए। इन दो पेपरों में जरूर परीक्षार्थियों की संख्या कम थी।


इतिहास का पेपर ज्ञान परखने के लिए बेहतर

12वीं इतिहास विषय का प्रश्न पत्र स्तरीय था। अधिकांश वस्तुनिष्ठ प्रश्न आसान थे जिसमें विद्यार्थी अच्छा स्कोर कर पाएंगे। रिक्त स्थानों की पूर्ति एवं अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न भी स्तर के अनुरूप थे। जैन दर्शन व बौद्ध दर्शन से संबंधित प्रश्न भी पूछे गए, जिसमें विद्यार्थी अच्छा स्कोर कर सकते हैं। भक्ति आंदोलन, कबीर के उपदेश, कैबिनेट मिशन, भारतीय संविधान निर्माण से संबंधित प्रश्न भी विद्यार्थियों के लिए लाभकारी रहे। निबंधात्मक प्रश्नों में सिंधु घाटी सभ्यता, असहयोग आंदोलन एवं महात्मा गांधी के जीवन से संबंधित प्रश्न उपयोगी रहे। मानचित्र में ऐतिहासिक स्थलों को पूछा गया। कुल मिलाकर इतिहास का प्रश्न पत्र अच्छे अंक दिलाने एवं विद्यार्थियों की इतिहास संबंधी ज्ञान को परखने के हिसाब से उपयुक्त था। डॉ. हरीश बेरी, व्याख्याता (इतिहास) राउमावि गोडियावास, अजमेर


रसायन विज्ञान में केवल प्रश्न संख्या 7 में संदेह की स्थिति

रसायन विज्ञान का पेपर अधिकांश विद्यार्थियों के लिए हमेशा से ही कठिन रहा है। साथ ही डर व संदेह भी पैदा करता रहा है। परंतु इस बार सभी बच्चों ने राहत की सांस ली। पेपर का स्तर काफी सरल रहा। पेपर कुल 56 अंकों का था, जिसके चार खंड किए गए थे। खंड अ में कुल 21 प्रश्न वस्तुनिष्ठ, रिक्त स्थान एवं अतिलघु प्रश्नों से संबंधित थे। इनका स्तर सरल था जिसे औसत व ज्यादातर विद्यार्थी हल कर पाए। विद्यार्थियों के लिए यह खंड स्कोरिंग रहेगा। खंड व में लघुत्तरात्मक प्रश्न दिए गए थे जो औसत स्तर के थे। केवल प्रश्न संख्या 7 में संदेहकी स्थिति उत्पन्न हुई होगी। इसमें प्रश्न पत्र निर्माता को विलयन का आयतन देना चाहिए था अथवा प्रतिशत को 100 मिली मानकर हल किया जाना है। बाकी सभी प्रश्न ठीक रहे। खंड स में दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न दिए गए थे जो स्तरीय थे। साथ ही खंड द में निबंधात्मक प्रश्नों में अभिक्रिया आधारित प्रश्नों का चयन अच्छा व स्तरीय था। सम्पूर्ण प्रश्न पत्र की समीक्षा करने पर पेपर प्रत्येक स्तर के बच्चों के अनुसार काफी अच्छा रहा। औसत बच्चों को उत्तीर्ण होने में मदद मिलनी चाहिए। -अनुरोध गोकटे, उपचार्य राजकीय अल्प  भाषाई शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान, अजमेर


विद्यार्थियों के लिए इतिहास का पेपर अच्छे अंक दिलाने वाला व रसायन विज्ञान का पेपर सरल रहा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें