परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

शुक्रवार, 3 मार्च 2023

शिक्षा मंत्री बोले केन्द्र सरकार पैसा नहीं देती: बीडी कल्ला



 शिक्षा मंत्री बोले केन्द्र सरकार पैसा नहीं देती: बीडी कल्ला 

जयपुर. प्री—प्राइमरी कक्षाओं में आरटीई प्रवेश को लेकर निजी स्कूल और सरकार के विवाद पर शिक्षामंत्री ने गुरुवार को चुप्पी साध ली है। शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने मामले से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि प्री—प्राइमरी कक्षाओं में प्रवेश के लिए केन्द्र सरकार आरटीई का भुगतान नहीं करती।लेकिन मामला कोर्ट में है। कोर्ट का फैसला आने के बाद निर्णय लेंगे। वहीं, प्रवेश नहीं देने पर निजी स्कूलों पर कार्रवाई के सवाल शिक्षा मंत्री ने कहा कि नियमों में देखकर कार्रवाई करेंगे।


 शिक्षा मंत्री की ओर से पल्ला झाड़ दिए जाने के बाद अब सत्र 2022-23 के प्रवेश पर सवाल खड़े हो गए हैं। इधर, शिक्षा विभाग ने गुरुवार को निजी स्कूलों को एक लाख 68 हजार 900 बच्चों का प्रवेश दिया है। अब बच्चे स्कूल जाएंगे, लेकिन स्कूलों ने प्रवेश देने से इनकार कर दिया है। गौरतलब है कि शिक्षा विभाग ने प्री-प्रामइरी कक्षाओं में आरटीई के तहत प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर ली है, लेकिन सरकार निजी स्कूलों को आरटीई के तहत पुनर्भरण राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है।


कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के चयनितों की नियुक्ति का प्रोसेस अप्रेल में प्रारंभ होगा। शिक्षामंत्री बीडी कल्ला ने कहा कि मैंने डायरेक्टर को इस संबंध में निर्देश दे दिए हैं। अगले एक से डेढ़ महीने में इनकी नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी।


शिक्षा मंत्री बोले केन्द्र सरकार पैसा नहीं देती: बीडी कल्ला Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें