माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा दे रहे स्टूडेंट्स को मिलेगा सब्जेक्ट एक्सपर्ट का सपोर्ट
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की दसवीं और बारहवीं के स्टूडेंट्स की सुविधा के लिए इस बार SUBJECT EXPERT ON CALL सुविधा शुरू की जा रही है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने विज्ञान से जुड़े विषयों सहित अंग्रेजी व गणित विषय में किसी भी प्रश्न का हल जानने के लिए स्टूडेंट्स सब्जेक्ट एक्सपर्ट से बात कर सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स को टेलीफोन नंबर दिए गए हैं, जहां सब्जेक्ट टीचर हर तरह के सवाल का जवाब देंगे।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी में विद्यार्थियों के सहयोग करने के लिए विषय विशेषज्ञों का सहयोग लिया जा रहा है। विद्यार्थियों के साथ SUBJECT EXPERT ON CALL कार्यक्रम 8 मार्च से शुरू होगा और संबंधित सब्जेक्ट के एग्जाम होने जारी रहेगा। इस कार्यक्रम के तहत अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान तथा जीव विज्ञान के विषय विशेषज्ञ कार्यालय समय में ऑन टेलीफोन कॉल विद्यार्थियों को जानकारी दी जाएगी। विषय से संबंधित शंकाओं व समस्याओं के समाधान के लिए एक्सपर्ट उपलब्ध रहेंगे। विद्यार्थियों की विषयगत समस्याओं का निस्तारण करने के लिए विभाग ने एक पैनल तैयार किया है। स्टूडेंट्स की सहायता हेतु किसी भी कांसेप्ट जिसमें उन्हें सहायता की आवश्यकता है, बात कर सकेंगे। सब्जेक्ट एक्सपर्ट उनके सवाल और शंका को नोट करने के पश्चात वापस कॉल करके स्टूडेंट्स को जानकारी देंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की परीक्षा से पूर्व सहायता करना है और उन्हें मनोवैज्ञानिक रूप से भी सशक्त एवं तनावमुक्त होकर परीक्षा के लिए तैयार करना है।
इन नंबर पर करें कॉल
यह सुविधा टेलीफोन नंबर 0151- 2544043 पर सुबह साढ़े नौ बजे से शाम छह बजे तक उपलब्ध रहेगी।

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें