परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

शनिवार, 4 मार्च 2023

आत्मदाह प्रकरण में प्रिंसिपल-शिक्षक निलंबित:प्रमोशन के बाद रिलीव नहीं करने पर पीड़ित ने आत्मदाह

 

आत्मदाह प्रकरण में प्रिंसिपल-शिक्षक निलंबित:प्रमोशन के बाद रिलीव नहीं करने पर पीड़ित ने आत्मदाह

नागौर स्थित राउमावि बस्सी परबतसर स्कूल की प्रधानाचार्य सीमा चंदेल व अजमेर के राउमावि केलू मसूदा में कार्यरत शिक्षक धन्नाराम तंवर को निलंबित किया गया है। निलंबन काल में चंदेल का मुख्यालय माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर रहेगा। वही धन्नाराम तंवर का मुख्यालय ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय भिनाय अजमेर किया गया है। दरअसल, बस्सी स्कूल में कार्यरत सहायक प्रशासनिक अधिकारी रामसुख को प्रमोशन के बाद रिलीव नहीं करने पर पीड़ित ने आत्मदाह किया। जिसका शुक्रवार को देहावसान हो गया।


इस घटना के बाद राजस्थान शिक्षा विभागीय संयुक्त कर्मचारी संघ और शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने दोषी शिक्षकों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर शिक्षा निदेशक को ज्ञापन दिया। शिक्षा निदेशक ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रिंसिपल व एक शिक्षक को निलंबित कर दिया है। प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। इस संबंध में निदेशालय परिसर के नए प्रशासनिक भवन में मंत्रालयिक कर्मचारियों ने शोक सभा रखी।

आत्मदाह प्रकरण में प्रिंसिपल-शिक्षक निलंबित:प्रमोशन के बाद रिलीव नहीं करने पर पीड़ित ने आत्मदाह Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें