परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

शुक्रवार, 17 मार्च 2023

स्कूल में मारपीट करने पर शिक्षक निलंबित

 

स्कूल में मारपीट करने पर शिक्षक निलंबित

प्रयागराज। स्कूल परिसर में मारपीट और गालीगलौच करने पर प्राथमिक विद्यालय खुर्रमशाहपुर धनूपुर के सहायक अध्यापक इच्छाशंकर यादव को निलंबित कर दिया गया है। धनूपुर के खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट पर बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने कार्रवाई करते हुए प्रकरण की जांच खंड शिक्षा अधिकारी चाका को दी है। साथ ही इस प्रकरण में गलत बयान देने पर शिक्षिका नीतू यादव को प्राथमिक विद्यालय शुकुलपुर मऊआइमा से संबद्ध करते हुए उनकी जांच खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय को सौंप दी गई है।


14 मार्च को प्राथमिक विद्यालय खुर्रमशाहपुर के सहायक अध्यापकों लालजी यादव और इच्छाशंकर यादव के बीच मारपीट और गालीगलौच हो गई। आरोप है कि इच्छाशंकर 9:20 बजे स्कूल पहुंचे और आपत्ति करने पर लालजी यादव को कुर्सी से गिराकर मारने-पीटने लगे। इस घटना से आक्रोशित ग्राम प्रधान और सैकड़ों ग्रामीण स्कूल गेट पर ताला लगाकर धरने पर बैठ गए और इच्छाशंकर को दूसरे स्कूल स्थानान्तरित करने की मांग करने लगे। इच्छाशंकर के ऊपर समय से स्कूल न आना, वाद-विवाद करना, बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी करने आदि के आरोप हैं। इससे पहले निरीक्षण में अनुपस्थित मिलने पर कई बार इनका वेतन रोका जा चुका है।


स्कूल में मारपीट करने पर शिक्षक निलंबित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें