
शिक्षकों ने होली स्नेह मिलन में की शिक्षक हितों पर चर्चा
पिलानी . राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम का होली स्नेह मिलन रविवार को कस्बे में हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग चूरू संभाग के संयुक्त निदेशक पितराम सिंह काला मुख्यअतिथि थे। जिला शिक्षा अधिकारी अनुसुईयां सिंह ने अध्यक्षता की। शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री उम्मेद सिंह डूडी, जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश, प्रदेश महासचिव महेश सैनी, जिला उपाध्यक्ष होशियार सिंह लुणायत,प्रदेश संरक्षक राधेश्याम मान, शिक्षा अधिकारी महिपाल सिंह, शिक्षा अधिकारी सुदर्शन शर्मा एवं प्राचार्य ओमप्रकाश विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम में संगठन के सूरजगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष रामफल गुरावा,पिलानी ब्लॉक अध्यक्ष चरण सिंह एवं संतोष कौशिक सहित बड़ी संख्या में शिक्षकों ने भाग लिया।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें