परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

मंगलवार, 11 अप्रैल 2023

बाड़मेर में 29 हिन्दी विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम में बदला


 बाड़मेर में 29 हिन्दी विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम में बदला

सिणधरी ।  राज्य सरकार ने वर्ष 2023 के बजट घोषणा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से जोड़ने के लिए बाड़मेर जिले में 29 विद्यालयों को हिंदी माध्यम से अंग्रेजी माध्यम में बदला है। कार्यालय निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर की ओर से सोमवार को आदेश जारी करते हुए राज्य में कुल 450 विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम में रूपांतरित किया। ऐसे में अब ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को अंग्रेजी में शिक्षा अर्जित करने का मौका मिलेगा।


शैक्षणिक सत्र 2023-24 सेवा होगा प्रारंभ

जानकारी के अनुसार सरकार ने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम में रूपांतरित करने के बाद विद्यालय का संचालन शैक्षणिक सत्र 2023-24 से प्रारंभ किया जाएगा, जिसमें रूपांतरित विद्यालय में कक्षा 1 से 5 तक की कक्षाओं को ही अंग्रेजी माध्यम में शुरू किया जाएगा। आगामी क्षेत्र में कक्षा 6 से 8 के पश्चात पूर्व में जारी आदेशों के अनुसार कक्षाओं को संचालन किया जाएगा। कई जगहों पर ऐसी विद्यालय जिनको पूर्व में सम्मिलित किया गया था , जिसको अब मुक्त कर महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सुचारू किए जाएंगे।


ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से बढ़ेगा जुड़ा

ग्रामीण क्षेत्र के अधिकांश बच्चे सरकारी विद्यालय में हिंदी माध्यम की पढ़ाई करते हैं, जिसके चलते अंग्रेजी में अधिकतर विद्यार्थी शहरी क्षेत्र के पढाई करते हैं । ग्रामीण क्षेत्र बच्चे अंग्रेजी माध्यम से वंचित रह जाते थे । अब ग्रामीण क्षेत्र में विद्यालय खुलने से पिछड़े वर्ग के भी बच्चे अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे ।


यह अंग्रेजी माध्यम में रूपांतरित


ब्लॉक विधानसभा विद्यालय


बालोतरा पचपदरा 7


धनाऊ चौहटन 1


गडरारोड शिव 2


चौहटन शिव 3


पाटोदी बायतु 1


बाड़मेर बाड़मेर 3


सेडवा चौहटन 1


सिवाणा सिवाणा 5


पायला कला गुडामालानी 1


कल्याणपुर पचपदरा 2


समदड़ी सिवाणा 2


सिणधरी सिवाणा 1


कुल 29

बाड़मेर में 29 हिन्दी विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम में बदला Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें