परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

सोमवार, 10 अप्रैल 2023

कार्यालयों में 449 अधीनस्थ पदों में से 215 रिक्त:जोधपुर में 22 ब्लॉक में 17 जगह सीबीईओ पद खाली मॉनिटरिंग के लिए लगाए थे डीईओ कैडर के अधिकारी



 कार्यालयों में 449 अधीनस्थ पदों में से 215 रिक्त:जोधपुर में 22 ब्लॉक में 17 जगह सीबीईओ पद खाली मॉनिटरिंग के लिए लगाए थे डीईओ कैडर के अधिकारी

शिक्षा विभाग में शिक्षाधिकारियों का टोटा है। जोधपुर जिले में कुल 22 ब्लॉक हैं, जहां जिला शिक्षा अधिकारी कैडर के महज 5 मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (सीबीईओ) बैठते हैं। शेष 17 जगह पद खाली पड़े हैं। जबकि यहां स्कूलों की समुचित मॉनिटरिंग के लिए डीईओ कैडर के अधिकारी लगाए गए थे।जोधपुर में डीईओ कैडर के सीबीईओ जोधपुर शहर, बालेसर, भोपालगढ़, ओसियां व पीपाड़ सिटी में ही कार्यरत हैं। वहीं आऊ, बावड़ी, बाप, बापिणी, बिलाड़ा, चामू, देचू, धवा, घंटियाली, केरू, लूणी, मंडोर, फलोदी, सेखाला, शेरगढ़ व तिंवरी में सीबीईओ नहीं हैं। यहां अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (एसीबीईओ) के जिम्मे कार्य व्यवस्था है।


डीपीसी से भरे जाएंगे पद

ये पद डीपीसी से भरे जाएंगे। अब जिला शिक्षाधिकारियों की डीपीसी 1 अप्रैल से ड्यू हो गई है। विभाग पदों को भरने के लिए लगातार प्रयासरत है।- डॉ. भल्लूराम खीचड़, सीडीईओ, जोधपुर


लेखाधिकारी व व. लेखाकार के पद भी खाली

सीबीईओ कार्यालयों में अधीनस्थ पद भी बड़ी संख्या में रिक्त हैं। एसीबीईओ प्रथम की बात करें तो 18 पोस्ट हैं, 12 वर्किंग व रिक्त हैं। एसीबीईओ द्वितीय के 22 पद, 17 वर्किंग व 5 खाली हैं। संदर्भ व्यक्ति के 44 पद, 36 भरे हुए हैं।प्रशासनिक अधिकारी के 23 पद व 21 रिक्त, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के 23 स्वीकृत व 9 रिक्त, सहायक प्रशासनिक अधिकारी के 17 पद व 16 वर्किंग हैं। लेखाधिकारी द्वितीय का एक पद महज जोधपुर शहर में है, जो भी रिक्त है।सहायक लेखाधिकारी द्वितीय के 17 में से 6 वर्किंग, वरिष्ठ लेखाकार के 21 में से सभी 21 रिक्त, वरिष्ठ सहायक के 44 में से 17 रिक्त, कनिष्ठ सहायक के 30 में से 3 रिक्त, कनिष्ठ अभियंता के 22 में से 12 रिक्त, संदर्भ व्यक्ति सीडब्ल्यूएसएन के 43 में से 22 रिक्त, एमआईए के 28 में से 16 पद रिक्त, सहायक कर्मचारी के 73 में से 42 रिक्त है। इन कार्यालयों में 449 में से 215 पद रिक्त हैं।

कार्यालयों में 449 अधीनस्थ पदों में से 215 रिक्त:जोधपुर में 22 ब्लॉक में 17 जगह सीबीईओ पद खाली मॉनिटरिंग के लिए लगाए थे डीईओ कैडर के अधिकारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें