परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

सोमवार, 17 अप्रैल 2023

शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला बोले- एक लाख पद भरे जाएंगे, 6 हजार शारीरिक शिक्षकों की होगी भर्ती

 

शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला बोले- एक लाख पद भरे जाएंगे, 6 हजार शारीरिक शिक्षकों की होगी भर्ती

राजस्थान के शिक्षामंत्री बीडी कल्ला ने कहा कि आगामी दिनों में शिक्षा विभाग में एक लाख पद भरे जाएंगे। शारीरिक शिक्षकों के 6 हजार पदों पर भर्ती होगी। कल्ला ने कहा कि राज्य सरकार की कथनी और करनी में अंतर नहीं है। जबकि केंद्र सरकार कुछ नहीं करती है। बीडी कल्ला ने कहा कि मैं सभी शिक्षक संगठनों से वार्ता करूंगा। विधानसभा चुनाव काम और सेवा के नाम पर होगा। शिक्षामंत्री ने सत्कार 2023 कार्यक्रम को संबोधित किया। 


थर्ड ग्रेड के शिक्षकों के तबादला करने की मांग 

राजधानी जयपुर में हुए सत्कार कार्यक्रम 2023 को संबोधित करते हुए पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि मेरे परिवार अधिकतर सदस्य शिक्षा विभाग में ही है। बतौर शिक्षामंत्री मैंने अपने कार्यकाल में 11 हजार परिवेदनाएं समाप्त की है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग में स्टाफिंग पैटर्न लागू किया। डोटासरा ने शिक्षामंत्री से माध्यमिक शिक्षा विभाग में भी स्टाफिंग पैटर्न लागू करने की अपील की। डोटासरा ने कहा- बीडी कल्ला नहीं चाहते थे कि उनको शिक्षा विभाग मिले। चुनाव का समय शिक्षामंत्री के कपड़े फाड़ने का समय होता है। अच्छा रहा है कि सीएम गहलोत ने मुझे समय रहते हटा दिया। डोटासरा ने शिक्षामंत्री से थर्ड ग्रेड के शिक्षकों के तबादला करने की मांग भी की।  


सीएम गहलोत ने कार्यक्रम को किया संबोधित

राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ रेसला के सत्कार 2023 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि जो संभव होगा। वह काम पूरे होंगे। भरोसा दिलाता हूं। आपकी मांगों को पूरी करने की जिम्मेदारी सरकार की होगी। सरकार का सकारात्मक दृष्टिकोण होगा। चुनाव मैं नहीं आप लोग लड़ रहे हैं। राजस्थान की जनता चुनाव लड़ेगी। केंद्र सरकार धनबल को प्रयोग करें। हमारे पास धन नहीं लेकिन हमें चिंता नहीं है। 


शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला बोले- एक लाख पद भरे जाएंगे, 6 हजार शारीरिक शिक्षकों की होगी भर्ती Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें