परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

सोमवार, 17 अप्रैल 2023

गहलोत ने शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ रेसला की मांगें मानी, उप प्रधानाचार्यों पदों पर जल्द होगी भर्ती



 गहलोत ने शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ रेसला की मांगें मानी, उप प्रधानाचार्यों पदों पर जल्द होगी भर्ती

राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ रेसला के सत्कार 2023 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि जो संभव होगा। वह काम पूरे होंगे। भरोसा दिलाता हूं। आपकी मांगों को पूरी करने की जिम्मेदारी सरकार की होगी। सरकार का सकारात्मक दृष्टिकोण होगा। चुनाव मैं नहीं आप लोग लड़ रहे हैं। राजस्थान की जनता चुनाव लड़ेगी। उनकी सरकार कर्मचारियों के हितों के लिए काम करेगी। सीएम गहलोत ने राजस्थान महाविद्यालय परिसर में राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ रेसला और राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद रेसा-पी की ओर से सत्कार-2023 समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि  उप प्रधानाचार्य के पदों पर डीपीसी करवाने,  पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने, शिक्षक भर्ती,  विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों की संख्या में गुणवत्ता वृद्धि की जाएगी। सीएम गहलोत ने कहा कि शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला मांगों के प्रति सकारात्मक है।  


कथनी और करनी में अंतर नहीं

राजस्थान के शिक्षामंत्री बीडी कल्ला ने कहा कि आगामी दिनों में शिक्षा विभाग में एक लाख पद भरे जाएंगे। शारीरिक शिक्षकों के 6 हजार पदों पर भर्ती होगी। कल्ला ने कहा कि राज्य सरकार की कथनी और करनी में अंतर नहीं है। जबकि केंद्र सरकार कुछ नहीं करती है। बीडी कल्ला ने कहा कि मैं सभी शिक्षक संगठनों से वार्ता करूंगा। विधानसभा चुनाव काम और सेवा के नाम पर होगा। शिक्षामंत्री ने सत्कार 2023 कार्यक्रम को संबोधित किया। 


डोटासरा ने भी किया संबोधित 

राजधानी जयपुर में हुए सत्कार कार्यक्रम 2023 को संबोधित करते हुए पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि मेरे परिवार अधिकतर सदस्य शिक्षा विभाग में ही है। बतौर शिक्षामंत्री मैंने अपने कार्यकाल में 11 हजार परिवेदनाएं समाप्त की है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग में स्टाफिंग पैटर्न लागू किया। डोटासरा ने शिक्षामंत्री से माध्यमिक शिक्षा विभाग में भी स्टाफिंग पैटर्न लागू करने की अपील की। डोटासरा ने कहा- बीडी कल्ला नहीं चाहते थे कि उनको शिक्षा विभाग मिले। चुनाव का समय शिक्षामंत्री के कपड़े फाड़ने का समय होता है। अच्छा रहा है कि सीएम गहलोत ने मुझे समय रहते हटा दिया। डोटासरा ने शिक्षामंत्री से थर्ड ग्रेड के शिक्षकों के तबादला करने की मांग भी की। 


गहलोत ने शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ रेसला की मांगें मानी, उप प्रधानाचार्यों पदों पर जल्द होगी भर्ती Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें