परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

गुरुवार, 13 अप्रैल 2023

अंग्रेजी स्कूलों में शिक्षकों के 9712 पदों पर 31349 आवेदन



 अंग्रेजी स्कूलों में शिक्षकों के 9712 पदों पर 31349 आवेदन

राज्य के अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में शिक्षकों के 9712 पदों पर संविदा भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 अप्रैल को पूरी हो गई है। लेवल वन और लेवल सेकंड के 9712 पदों पर लगने के लिए प्रदेश के 31349 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है।अंग्रेजी माध्यम के महात्मा गांधी स्कूल और अन्य स्कूलों में राजस्थान कट्रिक्चुअल हायरिंग सिविल पोस्ट रूल्स 2022 के तहत संविदा पर यह भर्ती होगी। अभ्यर्थियों की वरीयता का निर्धारण एकेडमिक और प्रोफेशनल डिग्री के अंकों के आधार पर होगा। 


लेवल वन के तहत 7140 और लेवल सेकंड में अंग्रेजी के 1286 और गणित-विज्ञान के 1286 पदों पर भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन पर गौर करें तो सबसे अधिक कंपटीशन गणित-विज्ञान की पोस्ट पर रहेगा। गणित-विज्ञान के 1286 पदों पर 13904 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। जबकि इंग्लिश के 1286 पदों पर 7846 आवेदन प्राप्त हुए हैं। सबसे कम कंपटीशन लेवल वन के पदों पर रहेगा। लेवल वन के 7140 पदों पर 9599 बच्चों ने आवेदन किया  है।


विद्यार्थियों को नए सत्र में मिलेंगे  शिक्षक : गवर्नमेंट इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पढ़ने वाली विद्यार्थियों को अंग्रेजी में दक्ष यह शिक्षक अब नए सत्र में ही मिल पाएंगे। वर्तमान में 10वीं- 12वीं सहित आठवीं बोर्ड की परीक्षा चल रही है। पांचवी सहित जिला समान परीक्षा और स्कूली स्तर की वार्षिक परीक्षाएं भी अप्रैल के महीने में ही आयोजित होगी। वार्षिक परीक्षा के बाद ही इन शिक्षकों को काउंसलिंग के जरिए स्कूलों में पोस्टिंग दिए जाने की संभावना है।


एकेडमिक डिग्री के 75% और प्रोफेशनल डिग्री के

25% अंकों से बनेगी मेरिट संविदा भर्ती के तहत अभ्यर्थियों की वरीयता का निर्धारण एकेडमिक डिग्री के 75% और प्रोफेशनल डिग्री के 25% अंकों को जोड़कर किया जाएगा। जिसके तहत जिला स्तर पर मेरिट बनाई जाएगी। पात्र पाए गए अभ्यर्थियों की पोस्टिंग ग्रामीण क्षेत्र के इंग्लिश मीडियम स्कूलों में की जाएगी। अभ्यर्थियों को स्कूल का आवंटन काउंसलिंग के जरिए किया जाएगा।

स्वीकृत पद और आवेदन की स्थिति


                        पद                            आवेदन


लेवल वन          7140                        9599

अंग्रेजी               1286                      7846

गणित                1286                      13904

अंग्रेजी स्कूलों में शिक्षकों के 9712 पदों पर 31349 आवेदन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें