प्राचार्य डीपीसी में पोस्टिंग से शेष रहे चयनितों की काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी
बीकानेर . विभागीय पदोन्नति समिति द्वारा शिक्षा सत्र 2021-22 प्राचार्य डीपीसी में पोस्टिंग से शेष रहे 20 प्रतिशत चयनितों के लिए काउंसलिंग कार्यक्रम जारी किया गया है। काउंसलिंग पोस्टिंग में प्राथमिकता के लिए आवेदन तथा सूची कार्यक्रम भी जारी किया गया है। इसी के साथ 2022-23 में चयनित प्राचार्य की काउंसलिंग का संशोधित कैलेंडर भी जारी किया गया है।
2021-22 प्राचार्य डीपीसी का कार्यक्रम
कार्यक्रम के अनुसार 26 से 30 अप्रेल तक विशेष वर्ग की जानकारी के लिए निर्धारित प्रपत्र जारी करना। चार मई को अस्थाई वरीयता सूची का प्रकाशन होगा। इसी तरह 5 से 8 मई तक आपत्तियां मांगी जाएंगी और 9 मई को आपत्तियों के आधार पर संशोधन करते हुए स्थाई वरीयता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद दस मई को रिक्त पदों का प्रकाशन किया जाएगा। साथ हा 11 मई को अपलोड डाटा का सत्यापन होगा। 12 से 14 मई तक वरीयता सूची में अभ्यर्थियों द्वारा विद्यालयों का चयन किया जाएगा। जबकि 15 एवं 16 मई को भरे गए विकल्पों के आधार पर रिजल्ट रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके पश्चात 17 मई को पदस्थापन संबंधी आदेश जारी किए जाएंगे।
2022-23 प्राचार्य डीपीसी का यह रहेगा कलेंडर
विभागीय पदोन्नति समिति द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 12 मई को अस्थाई वरीयता सूची का वेबसाइड पर प्रकाशन किया जाएगा। साथ ही 13 से 14 मई तक अस्थाई वरीयता सूची के संबंध में आपत्तियां मांगी जाएंगी और 15 मई को आपत्तियों का निस्तारण कर स्थाई वरीयता सूची तथा रिक्त पदों का प्रकाशन किया जाएगा। इसी तरह 16 व 17 मई को अपलोड डाटा का सत्यापन होगा और 18 से 22 मई तक विद्यालयों का चयन एवं ऑप्शन लॉक किया जाएगा। जबकि 23 व 24 मई को रिजल्ट रिपोर्ट तैयार किया जाएगा। इसके बाद 25 मई को पदस्थापन संबंधी आदेश जारी किए जाएंगे।

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें