परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

गुरुवार, 27 अप्रैल 2023

प्रवेशोत्सव में शिक्षक घर-घर करें सर्वे, अनामांकित बच्चों का करवाएं प्रवेश


 प्रवेशोत्सव में शिक्षक घर-घर करें सर्वे, अनामांकित बच्चों का करवाएं प्रवेश

खींवसर. शिक्षा विभाग की ब्लॉक निष्पादन समिति की बैठक बुधवार को पंचायत समिति के सभागार में सीबीईओ मालाराम हुड्डा के अध्यक्षता में आयोजित हुई। एसीबीईओ राजूराम खदाव ने बताया कि ब्लॉक निष्पादन समिति में खींवसर ब्लॉक के 35 पीईईओ व सीनियर स्कूल के संस्था प्रधानों ने भाग लिया।बैठक में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम 2023-24 के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। इसके अलावा महंगाई राहत कैम्प व प्रशासन गांवों के संग अभियान 2023 व आर के एस एम बी के रिपोर्ट कार्ड डाउनलोड करना, बालिका सशक्तिकरण के लिए समस्त विद्यालयों में बालिका शौचालय सुव्यवस्थित करने, आईसीटी लैब के सुचारू संचालन करने के संबंध में चर्चा की गई। इस के साथ सभी विद्यालयों को स्काउट गाइड में पंजीकरण कराने, जन आधार ऑथेंटिकेशन कराने के निर्देश दिए गए। महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम राजकीय विद्यालय खींवसर में प्रवेशोत्सव पर भी चर्चा की गई।  


इसके अलावा शाला सम्बलन पर पीईईओ को नियमित रूप से स्कूल निरीक्षण करके रिपोर्ट अपलोड करने के निर्देश दिए गए। सत्र 2023-24 में नव भारत साक्षरता अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पीईईओ को निर्देशित किया गया कि जो असाक्षर है उनका चिन्हीकरण करके ऑनलाइन रिपोर्ट करें। इसके अलावा बालिकाओं को सेनेटरी नैपकिन वितरण समय पर करने के निर्देश दिए तथा 23 जून से शुरू हो रहे राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल को लेकर प्रारंभिक तैयारियों पर चर्चा की। ब्लॉक निष्पादन समिति की बैठक के साथ ही शिक्षित बालिका पर प्रोजेक्टर के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई । प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के तहत घर-घर सर्वे करके उसमें अनामांकित और ड्रॉपआउट बच्चों को विद्यालय में जोडऩे के लिए ऐप से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए गए। इस बैठक में आरपी कन्हैयालाल शर्मा, कम्प्यूटर ऑपरेटर जगदीश छिरंग, जगदीश सौढ़, सुरेश सियाग, सुभाष घाट, सुरेंद्र, भभूताराम सहित पीईईओ ने भाग लिया।

प्रवेशोत्सव में शिक्षक घर-घर करें सर्वे, अनामांकित बच्चों का करवाएं प्रवेश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें