परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

गुरुवार, 13 अप्रैल 2023

राजस्थान में थर्ड ग्रेट टीचर ट्रांसफर जुलाई में होंगे, हटेगा बैन? कैबिनेट में इसलिए फंसा पेंच



 राजस्थान में थर्ड ग्रेट टीचर ट्रांसफर जुलाई में होंगे, हटेगा बैन? कैबिनेट में इसलिए फंसा पेंच

राजस्थान में  रीट थर्ड ग्रेड टीचर्स के ट्रांसफर फिर अटक गए है। कैबिनेट की बैठक में निर्णय नहीं हो पाया। जानकारों की मानें तो चुनावी साल के मुहाने में सरकार शिक्षकों को नाराज नहीं करना चाहती है। माना जा रहा है कि बैन हटने के बाद जुलाई तक शिक्षकों के तबादले होने लगेंगे। शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने कहा है कि ट्रांसफर पॉलिसी तैयार कर कार्मिक विभाग को भेजी जा चुकी है। पॉलिसी पर कुछ आपत्ति आई थी, उनमें भी संशोधन कर दिया गया है। ऐसे में अब मुख्यमंत्री से स्वीकृति मिलने के बाद जैसे ही तबादलों से बैन हटेगा ग्रेड थर्ड के भी ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।


गहलोत के मंत्री कर रहे हैं बैन हटाने की मांग 

उल्लेखनीय है कि गहलोत के मंत्री और विधायक लगातार तबादलों से बैन हटाने की मांग कर रहे हैं। 30 दिसंबर को कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा की सीएम और मंत्रियों के साथ हुई फीडबैक बैठक में थर्ड ग्रेड टीचर्स के तबादले करने पर सहमति बनी थी। बैठक में सीएम अशोक गहलोत ने मंत्रियों के सुझाव आने के बाद शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला से तबादले करने को कहा थाछ गहलोत ने शिक्षा मंत्री से कहा कि जब सर्वसम्मति है,तो ये ट्रांसफर होने चाहिए और पहले की तरह ही हों।


रीट थर्ड ग्रेड शिक्षकों के ट्रांसफर पिछले 12 साल में सिर्फ दो बार हुए हैं। साल 2010 में कांग्रेस सरकार ने जबकि 2018 में बीजेपी सरकार ग्रेड थर्ड टीचर्स के ट्रांसफर कर चुकी है। वहीं,राजस्थान में पिछले साल अगस्त महीने में शाला दर्पण पर टीचर्स से ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। 

राजस्थान में थर्ड ग्रेट टीचर ट्रांसफर जुलाई में होंगे, हटेगा बैन? कैबिनेट में इसलिए फंसा पेंच Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें