सरकारी विद्यालयों में ऐच्छिक विषय के रूप में ले सकेंगे कंप्यूटर विज्ञान
बनकोड़ा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बजट घोषणा वर्ष 2023-24 की अनुपालना में निदेशक गौरव अग्रवाल माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर ने आदेश जारी कर 591 राजकीय विद्यालयों जिनमें वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक (एल-10) के पद स्वीकृत है, इनमें कम्प्यूटर विज्ञान आगामी सत्र 2023-24 में ऐच्छिक विषय के रूप में संचालित करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन विद्यालयों में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, राजकीय उच्च माध्यमिक एवं राजकीय बालिका विद्यालय शामिल है।
डूंगरपुर जिले के 17 राजकीय विद्यालयों में ऐच्छिक विषय के रूप में कम्यूटर विज्ञान संचालित होगा। इसमें महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय चीतरी नवीन, राउमावि चीतरी, महात्मा गांधी विद्यालय फलोज, राउमावि पालमांड़व, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय चीखली, राउमावि डूंगरसारण, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय झोथरीपाल, राउमावि महूड़ी, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय साबला, संत मावजी राउमावि साबला, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय टाउन डूंगरपुर, राउमावि थाणा, श्री किशनलाल गर्ग राउमावि डूंगरपुर, राजकीय बालिका उमावि आसपुर, राउमावि गलन्दर, राउमावि पुनर्वास कॉलोनी सागवाड़ा, गोविंद गुरु राउमावि बांसिया शामिल है।

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें