परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

सोमवार, 10 अप्रैल 2023

RKSMBK: अब रटना नहीं, समझना थीम पर होगा विद्यार्थियों का आंकलन



RKSMBK: अब रटना नहीं, समझना थीम पर होगा विद्यार्थियों का आंकलन

डीग. बच्चों की बुनियादी दक्षताओं को सीखने में पिछड़ने की कमजोरियों को दूर करने के लिए शैक्षिक 2022-23 के लिए विद्यार्थियों के लर्निंग लॉस रिकवरी के लिए संचालित राजस्थान के शिक्षा में बढ़ते कदम कार्यक्रम (आरकेएसएमबीके) के तहत कक्षा 3, 4, 6 व सातवीं के लिए आकलन-3 का परीक्षा कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है।यह आंकलन 17 अप्रेल से शुरू होकर 20 अप्रेल तक चलेगा। इसका समय सुबह साढ़े 11 से दोपहर साढ़े 12 बजे तक रहेगा। विद्यार्थियों के लिए यह आंकलन ‘रटना नहीं, समझना’ की थीम पर आधारित होगा।


मोबाइल एप पर आधारित होगा मूल्यांकन

आरकेएसएमबीके के अंतर्गत परीक्षार्थियों के परीक्षा देने के बाद अध्यापक को प्रत्येक बच्चे की ओसीआर आंसर शीट का फोटो खींचकर आरकेएसएमबीके एप पर अपलोड करना होगा। फिर उनकी कॉपियों की जांच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से मोबाइल एप के जरिए स्वयं होगी। इससे पूर्व विभाग ने आरकेएसएमबीके तहत लर्निंग लॉस को कम करने के लिए विशेष रूप से विद्यार्थियों के लिए बुनियादी दक्षता आधारित वर्क बुक तैयार करवाकर स्कूलों में वितरित करवाई थी। अब पूरे प्रदेश में पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं राजस्थान, बीकानेर ने 17 अप्रेल से 20 अप्रेल तक तृतीय आंकलन के लिए विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। इस समय प्रदेश के लगभग 65 हजार स्कूलों में कक्षा 3, 4, 6 व सातवीं कक्षा तक के करीब 36 लाख विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।जानकारी के अनुसार राज्य सरकार विद्यार्थियों के बेहतर एवं उज्जवल भविष्य को देखते हुए शिक्षा में अनेक योजनाएं लागू कर रही है साथ ही बच्चों को बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध करा रही है जिससे विद्यार्थी स्कूल से जुड़ाव रखें। कई नवाचार कर शिक्षा को और आकर्षक तरीके से पढ़ाया जा रहा है।



यह रहेगा आकलन कार्यक्रम


(परीक्षा अवधि- सुबह 11.30 से 12.30 तक)


17 अप्रेल: कक्षा 3- अंग्रेजी, कक्षा 4- गणित, कक्षा 7- हिंदी


18 अप्रेल: कक्षा 3- गणित, कक्षा 4- अंग्रेजी, कक्षा 6- हिंदी


19 अप्रेल: कक्षा 4- हिंदी, कक्षा 6- गणित, कक्षा 7- अंग्रेजी


20 अप्रेल: कक्षा 3- हिंदी, कक्षा 6- अंग्रेजी, कक्षा 7- गणित


परीक्षार्थियों को जारी किए विशेष निर्देश

जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक विषय के प्रश्नपत्र में 15 प्रश्न होंगे। जिसमें कक्षा 3 व 4 के परीक्षार्थियों के लिए प्रश्नपत्र और उत्तर-पत्रक (ओसीआर शीट) एक ही पृष्ठ पर अंकित होंगे। वहीं कक्षा 6 व 7 के परीक्षार्थियों के लिए प्रश्नपत्र और उत्तर-पत्रक (ओसीआर शीट) अलग- अलग पृष्ठों पर होंगे। परीक्षार्थी की ओर से आवश्यकता पडने पर रफ कार्य अलग से एक शीट पर किया जा सकेगा। वहीं प्रश्नपत्र और उत्तर-पत्रक पर रफ कार्य नहीं किया जा सकेगा। साथ ही परीक्षार्थी को एक प्रश्न के उत्तर के लिए 4 विकल्प मिलेंगे। जिनमें परीक्षार्थी सही विकल्प के चौकोर बॉक्स में पेंसिल से सही का निशान बनाना होगा।

RKSMBK: अब रटना नहीं, समझना थीम पर होगा विद्यार्थियों का आंकलन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें