परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

सोमवार, 8 मई 2023

स्कूलों में बिना उत्सव प्रवेश; न घर-घर सर्वे न रैली-फेरी निकाली



 स्कूलों में बिना उत्सव प्रवेश; न घर-घर सर्वे न रैली-फेरी निकाली

हर साल बच्चों को ढोल नगाड़ों के साथ एडमिशन देने वाला शिक्षा विभाग इस बार प्रवेश प्रक्रिया को माइडलाइन बनाना ही भूल गया। ना इस बार तिथि या तारीख बाइज बच्चों को प्रवेश प्रक्रिया संपादित की जा रही है ना बच्चों को तिलक-माला व मुंह मीठा कर स्वागता टीसी कटाओ या प्रवेश पाओं के तहत साधारण तरीके से स्कूलों में बच्चों को प्रवेश दिया जा रहा है। हालांकि निदेशालय ने शिविरा पंचांग में 1 से 16 मई तक प्रथम चरण में बच्चों को स्कूलों में भर्ती करने के निर्देश दिए हैं। लेकिन किस तिथि को क्या कार्यक्रम होगा, इसे लेकर कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किए हैं। जबकि हर साल तारीखवार आयोजनों के माध्यम से बच्चों को शिक्षा विभाग द्वारा प्रवेश दिया जाता है। इसमें पर पर सर्वे, रैलियों से लेकर ढोल-नगाड़े लेकर फेरी तक निकाली जाती है।  


प्रथम चरण में क्या करना, किसी को पता नहीं, 

ना केवल जोधपुर, बल्कि प्रदेश में सभी स्कूलों का यही हाल है, जहाँ प्रवेश को लेकर गाइडलाइन ही जारी नहीं की गई है। यह 16 दिवसीय गाइडलाइन शिक्षा निदेशालय जारी करता है। जिसको पालना प्रदेश की सभी 68 हजार स्कूलों द्वारा की जाती है।

यह सही है कि पहली बार प्रवेशोत्सव को लेकर तिथिवार आयोजनों की कोई गाइडलाइन नहीं आई है। महंगाई राहत शिविर में आने वालों को हम सरकारी स्कूलों में मिलने वाली सुविधाएं और योजनाएं बता रहे है।-डॉ. भल्लूराम खीचड़, उप महानिदेशक माध्यमिक शिक्षा

स्कूलों में बिना उत्सव प्रवेश; न घर-घर सर्वे न रैली-फेरी निकाली Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें