1208 रीट अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन व पात्रता जांच की प्रक्रिया जारी, 17 तक चलेगी, पोस्टिंग में 2 माह लगेंगे
हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित जिला परिषद सभागार में रीट लेवल प्रथम व द्वितीय विषयवार सामान्य व विशेष शिक्षा के परिणाम में चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार को दिनभर आबंटित अभ्यर्थियों का तांता लगा रहा। इसमें फिलहाल 17 जुलाई तक लेवल-1 के 1208 अभ्यर्थियों की पात्रता जांच की जाएगी। वेरिफिकेशन प्रोसेस के लिए शिक्षा विभाग की तरफ से टीम गठित कर दी गई है जो जांच कर रही है। दस्तावेज सत्यापन के बाद ही फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी। दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया के बाद राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अभ्यर्थियों की फाइनल लिस्ट बीकानेर शिक्षा विभाग भेजेगा।
जहां से फाइनल रिजल्ट के आधार पर अभ्यर्थियों को पोस्टिंग दी जाएगी। माना जा रहा है कि इस पूरी प्रक्रिया में लगभग 2 महीने का वक्त लग सकता है। सितंबर तक पोस्टिंग मिलने उम्मीद है। बता दें कि शिक्षक भर्ती परीक्षा के 21,000 पदों के लिए 41,546 शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार शाला दर्पण पोर्टल पर अपनी लॉगिन आईडी से खुद के दस्तावेज सत्यापन की तिथि की जानकारी पा सकेंगे। इसके लिए उन्हें शाला दर्पण मॉड्यूल पर रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होगा।
दल दस्तावेज सत्यापन कर रहे, 5 पात्रता जांच कर रहे: अभ्यर्थियों के वेरिफिकेशन के लिए शिक्षा विभाग द्वारा 10 दलों की टीम गठित की गई है। इसमें 5 दल दस्तावेज सत्यापन का कार्य कर रहे हैं। को वहीं 5 दल अभ्यर्थियों की पात्रता जांच कर रहे हैं। प्रत्येक दल का प्रभारी प्रधानाचार्य को बनाया गया है। हर दल बारीकी से अभ्यर्थी के दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। अभ्यर्थियों को सुबह 10 से शाम 6 बजे तक का समय दस्तावेज सत्यापन के लिए दिया गया पी है। लेवल-1 में शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थी अपने गृह जिले में तो दस्तावेजों का सत्यापन करवा सकेंगे
अभ्यर्थियों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम बनाए टीमों का गठन किया: डीईओ
शिक्षा विभाग द्वारा जांच के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। सभी अधिकारी रजिस्ट्रेशन से गो लेकर दस्तावेजों अभ्यर्थियों की पात्रता जांच बारीकी से कर रहे हैं। विभाग की तरफ से अभ्यर्थियों की सहायता के लिए निदेशालय एवं प्रत्येक जिले में कंट्रोल रूम भी स्थापित किए गए हैं। हंसराज जाजेवाल, डीईओ, हनुमानगढ़।
व्यक्तिश उपस्थित होना होगा अभ्यर्थी को अभ्यर्थियों पात्रता जांच संबंधी कार्य संबंधित जिले के जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रारम्भिक शिक्षा द्वारा निर्धारित दिनांक व स्थान पर अभ्यर्थी के व्यक्तिशः उपस्थित होने पर शाला दर्पण पोर्टल मॉड्यूल के माध्यम से किया जाएगा। गौरतलब है कि 5 से 17 जुलाई तक दस्तावेज सत्यपान का कार्य किया जाएगा। इस बार अभ्यर्थियों को गृह जिले में सत्यापन कराने की राहत दी गई है

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें