RBSE: 10वीं व 12वीं की पूरक परीक्षाओं के लिए 10 जुलाई तक होंगे आवेदन
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की ओर से 3 अगस्त से शुरू होने वाली 10वीं व 12वीं की पूरक परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रदेशभर के आरबीएसई से संबद्ध स्कूलों में जारी है। इन परीक्षाओं में शामिल होने लिए परीक्षार्थी सामान्य शुल्क के साथ 10 जुलाई तक शुल्क जमा करवा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की यही अंतिम तिथि है। इस संबंध में बोर्ड की ओर से विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। निर्देशों के अनुसार परीक्षार्थियों की ओर से शाला में शुल्क जमा कराने तथा शाला की ओर से चालान मुद्रण करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई रखी गई है जबकि परीक्षा शुल्क बैंक में जमा कराने की अंतिम तिथि 13 जुलाई निर्धारित है। सभी स्कूलों की ओर से बैंक रसीद एवं अग्रेषण सूची बोर्ड कार्यालय को 25 जुलाई तक भिजवानी है। इसके अलावा एक अतिरिक्त परीक्षा शुल्क सहित परीक्षार्थी 17 तक शुल्क जमा करा सकेंगे। इनके लिए बैंक में शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 20 जुलाई है। गौरतलब है कि इन पूरक परीक्षाओं में जिलेभर में 1 हजार से ज्यादा जबकि राज्यभर में करीब 50 हजार विद्यार्थी आवेदन करेंगे। इसमें से 12वीं विज्ञान वर्ग में 2284, वाणिज्य में 423 तथा कला वर्ग में 16838 विद्यार्थी तथा 10वीं में 33453 विद्यार्थी पूरक परीक्षा के लिए योग्य घोषित किए गए हैं।
1500 रुपए है असाधारण विलंब शुल्क: बोर्ड की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रायोगिक विषयों की पूरक परीक्षाएं 27 जुलाई से शुरू हो जाएंगी। बोर्ड ने अंकतालिका का इंतजार नहीं करते हुए परीक्षा शुल्क जमा कराने के निर्देश दिए हैं। अतिरिक्त परीक्षा शुल्क के साथ 17 जुलाई तक तथा असाधारण विलंब शुल्क 1500 रुपए परीक्षा शुल्क के साथ परीक्षा प्रारंभ होने तक जमा करवा सकते हैं। विद्यार्थी परामर्श केंद्र के जिला समन्वयक भूपेश शर्मा ने बताया कि पूरक परीक्षा-2023 हेतु ऑनलाइन आवेदन स्कूल स्तर पर किए जा रहे हैं। इसमें सीडब्ल्यूएसएन विद्यार्थियों के अलावा युद्ध में वीर गति को प्राप्त या अपाहिज सैनिकों के पुत्र-पुत्रियों आदि श्रेणियों के विद्यार्थियों को परीक्षा शुल्क से मुक्त रखा गया है। इन्हें केवल टोकन शुल्क के 50 रुपए जमा करवाने होंगे।
10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए : { नियमित छात्रों का परीक्षा शुल्क =600
{ प्राइवेट छात्रों का परीक्षा शुल्क= 650
{ प्रायोगिक परीक्षा हेतु प्रति विषय शुल्क=100 रुपए { शुल्क जमा करवाने की अंतिम तिथि= 10 जुलाई, 2023 12 व 13 जुलाई तक की जाएगी आवेदनों की जांच पंजीयक कार्यालय की ओर से 8वीं व 5वीं की पूरक परीक्षा के लिए जारी टाइमफ्रेम के अनुसार शनिवार को पूरक परीक्षा के आवेदन का अंतिम दिन है। बता दें कि 8 जुलाई तक संस्था प्रधान व परीक्षा प्रभारी को निर्धारित आवेदन-पत्र प्रारूप में परीक्षार्थी से आवेदन-पत्र भरवाना होगा। ये आवेदन-पत्र 10 जुलाई तक सीबीईओ कार्यालय में जमा कराने होंगे। इसी प्रकार सीबीईओ की ओर से 12 जुलाई तक स्वयं के क्षेत्राधीन विद्यालयों से प्राप्त आवेदनों को डाइट में जमा करना होगा। डाइट प्राचार्य व परीक्षा प्रभारी की ओर से 12 व 13 जुलाई तक आवेदनों की जांच की जाएगी। इसके बाद 15 जुलाई तक तैयार सूची पंजीयक कार्यालय को भेजनी होगी।

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें