परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

शनिवार, 15 जुलाई 2023

प्रदेश की स्कूलों में नए सत्र के 15 दिन बाद फिर होगा अघोषित अवकाश



 प्रदेश की स्कूलों में नए सत्र के 15 दिन बाद फिर होगा अघोषित अवकाश

जोधपुर. स्कूलों में नया सत्र आरम्भ होने के कुछ दिन बाद ही उप प्रधानाचार्य के छह दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होने से बच्चों की पढाई प्रभावित होगी। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के निर्देश पर शिक्षा विभाग 17 से 22 जुलाई तक आवासीय प्रशिक्षण करवाने में जुटा हुआ है। ऐसे में पदस्थापन नहीं होने से एक ही स्कूल में लगे करीब दस-दस उप प्रधानाचार्यों के प्रशिक्षण में भाग लेने से बच्चों को पढ़ाने वाला कोई नहीं रहेगा।


पदस्थापन के बाद हो शिविर

उप प्रधानाचार्यों को सबसे पहले पदस्थापित करना चाहिए। जिससे एक स्कूल से एक उप प्रधानाचार्य शिविर में भाग ले सकें। वहीं आवासीय शिविर का कोई औचित्य नहीं है। प्रशिक्षण सुबह 10 से शाम 5 बजे तक देने से महिला अधिकारियों को बिना व्यवस्था रोकना अनुचित है। ऐसे में प्रशिक्षण शिविर गैर आवासीय नहीं रखने पर रेसला इसका विरोध करेगा।-नवीन देवड़ा, जिलाध्यक्ष, रेसला, जोधपुर


विद्यार्थियों के लिए अघोषित अवकाश

वर्तमान में पदस्थापन नहीं होने से एक ही स्कूल में पांच से अधिक उप प्रधानाचार्य कार्य कर रहे हैं। ऐसे में इनका शिविर आयोजित होने से स्कूल में विद्यार्थियों के लिए अघोषित अवकाश हो जाएगा। ये उप प्रधानाचार्य वर्तमान पदस्थान पर व्याख्याता के तौर पर अध्यापन कार्य कर रहे हैं। शिविर में जाने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी। आवासीय प्रशिक्षण में महिलाएं भी भाग लेगी। जिससे विद्यालय में समुचित शौचालय व स्नानागार की व्यवस्था करना संभव नहीं है। वहीं विभाग के लिए महिलाओं के लिए अलग से आधारभूत सुविधा जुटाने के साथ छोटे बच्चों की मां के लिए अलग से व्यवस्था करना मुश्किल होगा।


10 - राउमावि भदवासिया

09 - राउमावि किसान कन्या

09 - राउमावि राजमहल

08 - राउमावि महात्मा गांधी ओलंपिक रोड

07 - नवीन राउमावि मोहनपुरा

प्रदेश की स्कूलों में नए सत्र के 15 दिन बाद फिर होगा अघोषित अवकाश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें