प्रदेश के दो हजार व्याख्याताओं का स्थाईकरण 2018 की परीक्षा में हुए थे चयनित
बीकानेर राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर की ओर से 2018 की स्कूली व्याख्याता भर्ती परीक्षा में चयनित विषय व्याख्याताओं का स्थाईकरण किया जा रहा है। इस संबंध में शिक्षा निदेशक कानाराम ने आदेश जारी किए हैं।पूर्व में मंत्रालयिक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते स्थाईकरण का काम रुका हुआ था। हड़ताल समाप्त होने के साथ ही काम ने गति पकड़ ली है। इसे देखते हुए दो हजार व्याख्याताओं के स्थाईकरण के आदेश जारी किए गए हैं। आदेश में कहा गया है कि राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर से चयनोपरान्त प्राध्यापकों के दो वर्ष के परिवीक्षाधीन प्रशिक्षणार्थी की अवधि संतोषप्रद पूर्ण करने पर नियमित वेतन श्रृंखला में मैट्रिक्स लेवल-12 एवं नियमानुसार देय अन्य भत्ते आहरण करने में नियमित करने की स्वीकृति जारी की गई है। शिक्षा निदेशक कानाराम ने बताया कि शेष रहे तीन हजार व्याख्याताओं के स्थाईकरण आदेश शीघ्र ही जारी किए जाएंगे।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें