अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में 163 पद खाली, इसलिए हिंदी विषय वाले शिक्षक विद्यार्थियों को पढ़ा रहे
महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में नया शिक्षा सत्र शुरू हो गया है, लेकिन शिक्षा विभाग इन स्कूलों में खाली पड़े पदों को नहीं भर पाया। जिले भर के 44 स्कूलों में शिक्षकों के 136 पद खाली है। शिक्षक एल वन के 156, यूडीसी के 10, पीटीआई के 9 लैब असिस्टेंट के 6 एलडीसी के 5 सीनियर टीचर्स सोशल साइंस में 7 पद रिक्त चल रहे हैं। इसके अलावा हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत में 1-1 गणित में 2, साइंस में तीन पद, एलडीसी के 5 पद रिक्त चल रहे हैं। देखा जाए तो खड़गदा स्कूल के अलावा अन्य सभी 43 स्कूलों में पद रिक्त चल रहे है। जिले में सबसे अधिक पद रिक्त झीथरी व डेरिया फला गलियाकोट में चल रहे हैं। इसके अलावा अन्य स्कूलों में अधिकतम 5-5 व 6 पद रिक्त हैं। सबसे खास बात यह है कि शिक्षण सत्र शुरू हो चुका है।
शिक्षकों को नियुक्ति के लिए साक्षात्कार का इंतजार
प्रदेश के हिंदी मीडियम स्कूल में कार्यरत 40 हजार शिक्षकों को महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में पोस्टिंग के लिए साक्षात्कार का इंतजार है। शिक्षा विभाग ने प्रदेश के महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में रिक्त पदों को भरने के लिए पिछले महीने शिक्षकों से आवेदन मांगे थे। ऑनलाइन आवेदन के बाद भी शिक्षा विभाग ने साक्षात्कार की तिथि निर्धारित नहीं की है। पहले संविदा भर्ती के अभ्यर्थियों को पोस्टिंग दी जाएगी, उसके बाद रिक्त शेष पदों पर दक्ष शिक्षकों को इंटरव्यू के जरिए पदस्थापन मिलना बताया जा रहा है। महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में रिक्त पदों को कब भरा जाएगा, यह अब तक तय नहीं हो पाया है
किताबें तक नहीं मिल सकी
शहर के भोईवाड़ा में अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कक्षा 1 से 5 तक में 79 विद्यार्थी है। यहां पर अंग्रेजी माध्यम का स्टाफ अभी तक नहीं आया है हिंदी माध्यम के शिक्षक के जरिये पढ़ाई हो रही है। दूसरी तरफ अब तक बच्चों को किताबें नहीं मिल पाई है। इस वजह से अध्ययन में परेशानी हो रही है। वहीं अभिभावकों की तरफ से पुस्तकों के लिए स्कूल प्रबंधन को कहा जा रहा है। स्कूल प्रबंधन की तरफ से जल्द पाठ्यपुस्तकें देने के लिए कहा जा रहा है। यहीं हाल शहर समेत जिले भर के नये खुले स्कूलों का भी है।
172 पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन किया गया है। इनकी प्रक्रिया पूरी कर भेज दी है। काउंसलिंग की प्रक्रिया बाकी है, अभी तिथि घोषित नहीं हुई है। जो स्कूल नये खुले है, वहां पर पुराना स्टाफ पढ़ाएगा। नए स्कूल कक्षा 1 से 5 तक चल रहे हैं।-अमृतलाल कलाल, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक डूंगरपुर
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें