परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

गुरुवार, 20 जुलाई 2023

राजस्थान के 194 सरकारी स्कूल होंगे इंग्लिश मीडियम में कन्वर्ट, देखिए जिलेवार स्कूलों की सूची



 राजस्थान के 194 सरकारी स्कूल होंगे इंग्लिश मीडियम में कन्वर्ट, देखिए जिलेवार स्कूलों की सूची

 चूरू.गवर्मेंट स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए अच्छी ख़बर है. जहां ना सिर्फ प्रदेश में बड़े स्तर पर हिंदी माध्यम विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम में कन्वर्ट किया जा रहा है. बल्कि प्राइमरी तक के विद्यालयों को निजी प्ले ग्रुप जैसा रूप देने की तैयारी चल रही है. जी हां हिंदी से अंग्रेजी माध्यम में कन्वर्ट होने वाले इन प्राइमरी विद्यालयों में चाइल्ड फ्रेंडली फर्नीचर सैट औरआउटडोर प्ले मैटेरियल सेट लगाए जाएंगे. इनमें प्लास्टिक टॉप औरआयरन बेस वाली कुर्सी-टेबल, स्लाइड, सी-सॉ, रॉकर लगाएं जाएंगे. उल्लेखनीय है कि प्रदेश के 194 राजकीय विद्यालय अब महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में कन्वर्ट होंगे. इनमें प्राथमिक स्तर के 46, उच्च प्राथमिक स्तर के 90 औरउच्च माध्यमिक स्तर के 58 विद्यालय शामिल हैं.


जानिए आपके शहर में कितने विद्यालय होंगे

हिंदी माध्यम से अंग्रेजी माध्यम में कन्वर्ट होने वाले ये विद्यालय अलवर में 9, भरतपुर के 8, बीकानेर के 17, चित्तौड़गढ़ वचूरू के 3-3, दौसा के 7, जोधपुर व धौलपुर के 5-5, डूंगरपुर के 2, हनुमानगढ़ के 8, जयपुर के 45, झुंझुनूं के 17, करौली के 8, कोटा के 15, टोंक के 2, नागौर के 7, सवाई माधोपुर के 4, सीकर के 16, उदयपुर के 11 औरश्रीगंगानगर के 2 विद्यालय कन्वर्ट किए जाएंगे.


विद्यालयों में लगेंगे प्ले एलीमेंट्स

प्रदेश के 966 महात्मा गांधी राजकीय विद्यालयों (अंग्रेजी माध्यम) में प्री-स्कूल एजुकेशन के लिए प्ले एलीमेंट्स लगाए जाएंगे. जिसके लिए सरकार ने 7.83 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति दी है. इनमें प्रति विद्यालय चाइल्ड फ्रेंडली फर्नीचर के 3-3 सैट औरआउटडोर प्ले मैटेरियल का एक-एक सेट लगाए जाएंगे. इनमें प्लास्टिक टॉप औरआयरन बेस वाली कुर्सी-टेबल, स्लाइड, सी-सॉ, रॉकर लगाएं जाएंगे.


राजस्थान के 194 सरकारी स्कूल होंगे इंग्लिश मीडियम में कन्वर्ट, देखिए जिलेवार स्कूलों की सूची Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें