परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

मंगलवार, 18 जुलाई 2023

राजस्थान शिक्षक भर्ती लेवल 2 के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया आज से होगी शुरू


 राजस्थान शिक्षक भर्ती लेवल 2 के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया आज से होगी शुरू

धौलपुर. राजस्थान शिक्षक भर्ती लेवल 2 के सभी विषयों के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया मंगलवार से से शुरू हो रही है। इसको लेकर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक धौलपुर अरविंद कुमार शर्मा की अध्यक्षता में दस्तावेज सत्यापन के संबंध में बैठक का आयोजन महाराना राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धौलपुर में हुआ।डीईओ शर्मा ने बताया कि दस्तावेज सत्यापन के लिए सूचीबद्ध किए गए अभ्यर्थी विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाइन प्रिंट आउट के साथ मय शैक्षिक व प्रशैक्षिक दस्तावेज के साथ दस्तावेज सत्यापन करवा सकेंगे। अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन का शुल्क भी ऑनलाइन जमा आवश्यक रूप से करवाकर अभ्यर्थी को अपनी एसएसओ आईडी पर जाकर रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाकर मय रिक्रूटमेंट के बाद डिटेल्ड फॉर्म फॉर स्क्रूटिनी पर जाकर संबंधित फॉर्म के नाम के लिंक के सामने एप्लाई नाऊ पर जाकर विस्तृत आवेदन भरकर प्रिंट आउट निकलना होगा। जिसमें 100 रुपए की फीस भी भरने का उल्लेख हो।


विषयवार यह रहेगा कार्यक्रम

एडीईओ पप्पू सिंह सिकरवार ने बताया कि सूचीबद्ध अभ्यर्थियों को पात्रता की जांच एवं दस्तावेजों के सत्यापन के लिए तय कार्यक्रम के अंतर्गत 18 से 22 जुलाई तक अंग्रेजी सामान्य व विशेष 24 से 26 जुलाई तक विज्ञान-गणित सामान्य व विशेष, 31 जुलाई से 2 अगस्त तक सामान्य व विशेष हिंदी, उर्दू व संस्कृत विषय का दस्तावेज सत्यापन होगा।


विषयवार यह रहेगी अभ्यर्थियों की संख्या

अभ्यर्थियों की अंग्रेजी में 122, विज्ञान-गणित 253, सामाजिक विज्ञान 58, हिंदी में 44, संस्कृत में 25 व उर्दू में 10 अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। विशेष शिक्षा में अंग्रेजी के 4, विज्ञान-गणित के 15, सामाजिक विज्ञान के 3 एवं हिंदी के 6 व संस्कृत के 3 अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। बैठक में एडीईओ अंजली सिंह, प्रधानाचार्य रमाकांत शर्मा, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी गोपाल अवस्थी, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी महेश कुमार अग्रवाल, व्याख्याता भगवान सिंह मीना, डीईओ ऑफिस के एमआईएस सत्या परमार, सुभाष वर्मा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी शिव कुमार शर्मा, पीओ राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, अंजनी पचौरी सहित अन्य मौजूद रहे।

राजस्थान शिक्षक भर्ती लेवल 2 के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया आज से होगी शुरू Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें