वरिष्ठ शिक्षक संघ : बड़ी संख्या में विद्यालय क्रमोन्नत लेकिन नहा नहीं हुई डीपीसी , 3 साल से 20 हजार वरिष्ठ अध्यापक पदोन्नत नहीं
अजमेर | राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ, रेस्टा ने प्रदेश के 20 हजार वरिष्ठ अध्यापकों की पदोन्नति का मामला फिर से उठाया है। रेस्टा ने चेतावनी दी है कि तीन साल से पदोन्नति की राह तक रहे शिक्षकों को उनका हक नहीं मिला तो संगठन बड़ा आंदोलन करेगा। रेस्टा के प्रदेश प्रवक्ता ने नई भर्ती और पदोन्नति नहीं होने से विद्यार्थियों का भी नुकसान हो रहा है। कई स्कूलों में विभिन्न श्रेणी के पद रिक्त होने की बात रेस्टा ने की है। प्रदेश प्रवक्ता बसंत कुमार ज्याणी ने बताया कि राज्य सरकार बड़ी तादाद में स्कूलों को क्रमोन्नत कर रही है लेकिन अध्यापकों की पदोन्नति नहीं हुई, नही क्रमोन्नत स्कूलों में पद स्वीकृत किए गए हैं।
हर साल होने वाली डीपीसी पिछले तीन साल से पेंडिंग है। ज्याणी का कहना है कि शिक्षा विभाग में विभिन्न संवर्गों के तहत प्रतिवर्ष 50 फीसदी पद विभागीय पदोन्नति से भरने का प्रावधान है।प्रतिवर्ष डीपीसी की प्रक्रिया संपन्न की जानी थी। माध्यमिक शिक्षा विभाग में वरिष्ठ अध्यापक से व्याख्याता वर्ग की डीपीसी पिछले तीन सत्र से बकाया चल रही है। पदोन्नति का इंतजार कर रहे 20 हजार वरिष्ठ अध्यापकों को भी इंतजार कराया जा रहा है। अध्यापक से प्राचार्य तक विभिन्न संवर्गों में डीपीसी के 57 हजार पद रिक्त हैं।
माध्यमिक शिक्षा में पदों की वर्तमान स्थिति
पदनाम---------स्वीकृत-----------कार्यरत-----------रिक्त
प्रधानाचार्य-----17078--------------11490------------5588
व्याख्याता-------54277-----------38193------------16084

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें