परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

मंगलवार, 4 जुलाई 2023

अनुकम्पा नियुक्ति के 21 प्रकरणों में शिथिलता


 अनुकम्पा नियुक्ति के 21 प्रकरणों में शिथिलता

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजकीय कार्मिक की मृत्यु के उपरांत आश्रित द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति के लिए आवेदन के 21 प्रकरणों में शिथिलता प्रदान की है। सीएम गहलोत के इस संवेदनशील निर्णय से मृतक आश्रित परिवारों को संबल मिल सकेगा। सीएम गहलोत ने कार्मिक की मृत्यु उपरान्त निर्धारित अवधि निकलने के बाद बालिग होने के उपरांत 3 वर्ष तक की विलम्ब अवधि में शिथिलन के 13 प्रकरण तथा आवेदक के 18 वर्ष की आयु पूर्ण नहीं करने के 5 प्रकरण तथा आवेदक की आयु 40 वर्ष से अधिक होने के 3 प्रकरणों में सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए यह शिथिलता दी है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा बीते करीब 4 साल में अनुकम्पा नियुक्ति के 1354 प्रकरणों में शिथिलता प्रदान कर आवेदकों को राहत प्रदान की जा चुकी है। इस अवधि में 3800 मृतक आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्तियां भी दी गई हैं।


 

अनुकम्पा नियुक्ति के 21 प्रकरणों में शिथिलता Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें