शाला दर्पण: संयुक्त निदेशक को 24 घंटे की मोहलत
चित्तौड़गढ़. प्रदेश के विद्यालयों को सत्र 2022-23 की कक्षा10 व 12 वीं के परीक्षा परिणाम की सूचना शाला दर्पण पर अपलोड करने की तय समय सीमा निकलने के बाद प्रधानाध्यापकों की ओर से गंभीरता नहीं दिखाई दे रही हैं, ऐसे में अब अतिरिक्त निदेशक की ओर से संयुक्त निदेशक को सूचना अपलोड करने के लिए 24 घंटे का समय दिया हैं। 18 जुलाई को ‘तेरह हजार स्कूलों ने शाला दर्पण पर 10वीं व 12वीं के परीक्षा परिणाम की सूचना नहीं की अपलोड ’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। प्रारंभिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर एवं प्रभारी विभागीय जांच अनुभाग के अतिरिक्त निदेशक अशोक कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश के सभी संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा को निर्देशित किया है।
निर्देश के अनुसार 24 घंटे के भीतर अपने अधीनस्थ आने वाले विद्यालय के संस्था प्रधान को सूचना अपलोड करने के लिए पाबंद करने के लिए कहा, फिर भी किसी संस्था प्रधान की ओर से लापरवाही बरते हुए सूचना अपलोड करने में देरी करता है तो उसकी जिम्मेदारी संयुक्त निदेशक की होगी।
आठ हजार संस्था प्रधानों ने नहीं किया अपलोड
जानकारी के अनुसार अभी प्रदेश के करीब आठ हजार संस्था प्रधानों ने शाला दर्पण पर परीक्षा परिणाम अपलोड नहीं किया हैं। इतना ही नहीं दो हजार संस्था प्रधानों की ओर से लॉक नहीं किया गया।

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें