परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

गुरुवार, 20 जुलाई 2023

शिक्षा विभाग की रैंकिंग: पड़ोसी जिला हनुमानगढ़ चौथे स्थान पर रहा ,श्रीगंगानगर पहुंचा तीसरे स्थान पर

 

शिक्षा विभाग की रैंकिंग: पड़ोसी जिला हनुमानगढ़ चौथे स्थान पर रहा ,श्रीगंगानगर पहुंचा तीसरे स्थान पर

श्रीगंगानगर. शिक्षा विभाग की रैंकिंग में श्रीगंगानगर जिले के प्रदर्शन में सुधार हुआ है। जून माह में श्रीगंगानगर जिला 21 पायदान की छलांग लगाते हुए तीसरे स्थान पर पहुंच गया है जबकि मई माह में श्रीगंगानगर 24 वें स्थान पर था। वहीं, इस बार राजसमंद जिले का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा है। सूची में सबसे अधिक स्कोर कर प्रदेश में राजसमंद पहले स्थान पर रहा है। वहीं,भीलवाड़ा 49.85 अंक द्वितीय स्थान,श्रीगंगानगर 49.73 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान और पड़ोसी जिला हनुमानगढ़ 48.11 अंक प्राप्त कर चौथे पायदान पर रहा है। गौरतलब है कि राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की ओर से हर माह रैंकिंग जारी की जाती है। इसमें विभिन्न पैरामीटर्स के आधार पर जिले का प्रदर्शन देखा जाता है। इसमें पिछले माह श्रीगंगानगर का प्रदर्शन बहुत ज्यादा खराब रहा था। मई माह में श्रीगंगानगर को 100 में से 32.5 अंक ही मिले थे। विभाग की ओर से जारी 12 टास्क में से पांच में 0 अंकमिले हें।


शिक्षा विभाग ने प्रतिमाह रैंकिंग के लिए कुल 4 श्रेणियां तय की हैं। इन श्रेणियों के 150 अंक निर्धारित हैं। इसमें शैक्षणिक श्रेणी के 100 अंक, नामांकन के 20 अंक, सामुदायिक सहभागिता के 20 अंक और आधारभूत सुविधाओं के 10 अंक तय हैं। शैक्षणिक श्रेणी के अंकों को 7 बिंदुओं में, नामांकन व सामुदायिक सहभागिता के अंकों को 3-3 बिंदुओं और आधारभूत सुविधाओं के अंकों को 2 बिंदुओं में बांटा गया है।


श्रीगंगानगर की रैंकिंग में हुआ सुधार

शिक्षा विभाग की रैंकिंग में टॉप 10 में राजसमंद जिले के अलावा छठे स्थान पर प्रतापगढ़ जिला है। राजसमंद का स्कोर 52. 81 रहा और प्रतापगढ़ 46.09 स्कोर के साथ छठे स्थान पर रहा। जबकि डूंगरपुर 38.37 स्कोर के साथ 8 वें मुकाम पर है। वहीं, चित्तौड़ 32.72 के साथ 13 वें स्थान पर, बांसवाड़ा 29.39 स्कोर के साथ 24वें और उदयपुर 29.32 स्कोर के साथ प्रदेश में 25 वें स्थान पर है।


शिक्षा विभाग की ओर से जून माह की जारी की गई रैंकिंग में श्रीगंगानगर जिले ने सुधार कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। अरविंद्र सिंह, एडीपीसी,समसा, श्रीगंगानगर।


जिला आधारित रैंकिंग में टॉप 10 जिले

रैकिंग जिला स्कोर

1. राजसमंद 52.81

2. भीलवाड़ा 49.85

3. श्रीगंगानगर 49.73

4. हनुमानगढ़ 48.11

5. झालावाड़ 46.86

6. प्रतापगढ़ 46.09

7. करौली 40.16

8. डूंगरपुर 38.37

9. चूरू 35.00

10. जयपुर 34.53


शिक्षा विभाग की रैंकिंग: पड़ोसी जिला हनुमानगढ़ चौथे स्थान पर रहा ,श्रीगंगानगर पहुंचा तीसरे स्थान पर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें