परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 19 जुलाई 2023

चार दिन से स्कूल के मुख्य गेट पर है ताला,निदेशक को दिया ज्ञापन, निदेशालय पर धरने की दी चेतावनी


 चार दिन से स्कूल के मुख्य गेट पर है ताला,निदेशक को दिया ज्ञापन, निदेशालय पर धरने की दी चेतावनी

जसरासर. ग्राम पंचायत साजनवासी की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रिक्त पदों को लेकर मुख्य गेट पर ताला लगाकर ग्रामीण पिछले चार दिनों से धरने पर बैठे हैं। अब ग्रामीणों ने निदेशक को ज्ञापन देकर बताया कि 19 जुलाई तक मांगें नहीं मानी तो विद्यार्थी व ग्रामीण पैदल चलकर बीकानेर निदेशालय पर धरना देंगे।ग्रामीणों ने सोमवार शाम को निदेशक को ज्ञापन दिया। इसमें बताया कि वर्ष 2021 में विद्यालय उच्च माध्यमिक स्तर पर क्रमोन्नत हुआ था और दो साल बीतने के बाद भी प्रधानाचार्य पद रिक्त है एवं व्याख्याताओं के पदों की कोई स्वीकृति जारी नहीं हुई है। विद्यालय में स्वीकृत 14 पद है। इसमें 10 पद रिक्त चल रहे हैं। वर्तमान में केवल मात्र दो द्वितीय श्रेणी शिक्षक ही कार्यरत है। विभाग का यह रवैया विद्यालय में अध्ययनरत 350 बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड करने जैसा है। बच्चों के भविष्य को देखते हुए तुरंत पदों की स्वीकृति कर पूरा स्टाफ लगाने की मांग की। अन्यथा विद्यालय का ताला नहीं खोला जाएगा।इस संबंध में विद्यार्थियों व ग्रामीणों ने 15 जुलाई से विद्यालय के समक्ष धरना लगा रखा है यदि 19 जुलाई तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो छात्र छात्राओं के साथ ग्रामीण निदेशालय की ओर पैदल चलकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा।



सूडसर . समीपस्थ गांव पूनरासर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों व ग्रामीणों ने तालाबंदी कर प्रदर्शन किया और शिक्षण व्यवस्था पर लगाए जा रहे शिक्षकों को पुन: विद्यालय में लगाने की मांग की गई। जानकारी के अनुसार इस विद्यालय के गणित के अध्यापक जयनारायण सोनी के शिक्षण व्यवस्था में दूसरी जगह पर लगाने पर विद्यालय के विद्यार्थियों व ग्रामीणों ने तालाबंदी कर विरोध जताया। विद्यार्थियों व ग्रामीणों द्वारा स्कूल बन्द की सूचना शाला के कार्यवाहक प्रधानाचार्य भक्तराज खत्री ने उच्च अधिकारियों की दी और दूरभाष पर आंदोलित जनों की बात के बाद विद्यार्थी व ग्रामीणों ने विद्यालय के मुख्य दरवाजे का ताला खोला और चेतावनी दी कि बुधवार तक ये आदेश निरस्त नहीं किया जाता है तो विद्यालय को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान सरपंच प्रकाश नाथ, जगदीश पारीक, मालाराम सुथार, मुकेश नाथ, रूपाराम नाईं, विद्याधर पारीक, पोकर राम आदि मौजूद रहे।

चार दिन से स्कूल के मुख्य गेट पर है ताला,निदेशक को दिया ज्ञापन, निदेशालय पर धरने की दी चेतावनी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें