परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 19 जुलाई 2023

तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा लेवल-2 के अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन शुरू


 तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा लेवल-2 के अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन शुरू

धौलपुर. कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित की गई तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा 2022 लेवल-2 का रिजल्ट जारी होने के बाद अब अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मंगलवार से प्रारम्भ हो गए। महाराणा स्कूल में विषयवार दस्तावेज सत्यापन का काम 18 जुलाई से शुरू होकर 2 अगस्त तक चलेगा। एडीईओ अंजली सिंह ने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्यापक (सामान्य और विशेष शिक्षा) लेवल-2 सीधी भर्ती की परीक्षा 25 फरवरी से 1 मार्च तक आयोजित की गई थी। इनकी फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी होने के बाद अब दस्तावेज सत्यापन का दौर शुरू हो गया है। 


परीक्षा परिणाम में दोगुने शॉर्टलिस्टेड किए गए। अभ्यर्थी अपने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करा रहे हैं। डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के बाद अभ्यर्थियों की फाइनल लिस्ट शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का शेड्यूल बताते हुए उन्होंने कहा कि अंग्रेजी विषय के अभ्यर्थी 18 से 22 जुलाई तक, विज्ञान-गणित विषय के 24 से 26 जुलाई तक, सामाजिक अध्ययन के 27 से 29 जुलाई तक, हिंदी, संस्कृत, उर्दू, पंजाबीऔर सिंधी विषय के अभ्यर्थी 31 जुलाई से 2 अगस्त तक अपने दस्तावेज सत्यापन कराएंगे। वहीं प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (सामान्य/विशेष शिक्षा) लेवल-1 सीधी भर्ती के दस्तावेज सत्यापन और पात्रता की जांच के लिए शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थियों के 17 जुलाई तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शेड्यूल्ड हो चुके हैं। फिर भी 5 जुलाई से शुरू हुए इस डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में यदि कोई अभ्यर्थी अनुपस्थित रहा है तो उसे आखिरी मौका दिया जा रहा है। ऐसे अभ्यर्थी 18 जुलाई से 23 जुलाई तक उपस्थित होकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करा सकते हैं।

तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा लेवल-2 के अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन शुरू Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें