परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 19 जुलाई 2023

उच्च शिक्षा: सरकारी कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया, कट ऑफ हाई रहने की संभावना, स्टूडेंट्स लगातार घट रहे रेड लाइन पर कॉमर्स, आर्ट्स और साइंस में सीटों के अनुपात में 3 से 14 गुना अधिक आवेदन

 

उच्च शिक्षा: सरकारी कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया, कट ऑफ हाई रहने की संभावना, स्टूडेंट्स लगातार घट रहे रेड लाइन पर कॉमर्स, आर्ट्स और साइंस में सीटों के अनुपात में 3 से 14 गुना अधिक आवेदन

बांसवाड़ा. सरकारी कॉलेज में फस्ट ईयर में प्रवेश के लिए आर्ट्स और साइंस संकाय में सीटों की तुलना में 3 से 14 गुना आवेदन हुए हैं। वहीं कॉमर्स संकाय में स्टूडेंट्स की संख्या लगातार घटती जा रही है।हालात यह है कि हरिदेव जोशी कन्या महाविद्यालय और गोविंद गुरु कॉलेज में सीटों की संख्या के अनुपात में आधे भी आवेदन नहीं हुए हैं। ऐसे में कॉलेजों में इस संकाय का संचालन रेड लाइन पर माना जा रहा है। क्योंकि आयुक्तालय की ओर से संकाय संचालन के लिए न्यूनतम सीटें तय की गई हैं। अब प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने और फीस जमा हाने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। व्याख्याताओं के रिक्त पदों को भी इस स्थिति के लिए जिम्मेदार बताया जा रहा है। प्रथम वर्ष में आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद जिले के 10 में से तीन बड़े राजकीय महाविद्यायों से प्राप्त आंकडों के विश्लेषण में यह जानकारी सामने आई है। ऐसे में तय है कि कला व साइंस सीटों की तुलना में आवेदन अधिक होने से कई विद्यार्थियों का सरकारी कॉलेज में प्रवेश मुश्किल होगा। साथ ही कट ऑफ भी हाई रहने की संभावना है।


वहीं कॉमर्स में फीस व अन्य औपचारिकता पूरी करने पर सभी आवेदकों का प्रवेश तय है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू होने से इस बार 9 ग्रुप में से विषय का चयन करना होगा। माना जा रहा है कि इस बार भी भूगोल विषय की मांग अधिक रहेगी। गत वर्ष के आंकड़े देखें तो सबसे अधिक डिमाडिंग सबजेक्ट भूगोल विषय रहा है। प्रतियोगी परीक्ष के मद्देनजर इसकी प्राथमिकता बनी हुई है।राज्य सरकार प्रतिवर्ष कुल सीटों की तुलना में 10 प्रतिशत सीटों की बढ़ोत्तरी करती आई है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार भी यह आदेश होगा। इसे लेकर छात्र संगठनों ने मांग करने और ज्ञापन देने की तैयारी कर ली है।


अब यह रहेगी प्रक्रिया

कॉलेज द्वारा आवेदन का सत्यापन 19 जुलाई तक होगा। इसके बाद 21़ जुलाई को प्रारंभिक सूची जारी की जाएगी। स्टूडेंट्स 22 से 26 तक अपने प्रमाण पत्र की कॉलेज में जांच करा इस अवधि के दौरान फीस जमा कर सकेंगे। इसके बाद स्टूडेंट्स विषय चयन करेंगे। ऐसे में कॉलेज में विधिवत रूप से कक्षाएं प्रारंभ होने में समय लगेगा।


जिले के तीन बड़े सरकारी कॉलेज में सीटें व आवेदन

हरिदेव जोशी कन्या कॉलेज

संकाय आवेदन सीटें

कला 1945 480

बायो 737 70

मैथ्स 48 70

कॉमर्स 10 80


गोविंद गुरु कॉलेज

संकाय आवेदन सीटें

कला 5926 1840

बायो 2076 140

मैथ्स 260 70

कॉमर्स 78 160


एमबीडी कॉलेज, कुशलगढ़

संकाय आवेदन सीटें

कला 2156 480

बायो 575 80

मैथ्स 97 70

उच्च शिक्षा: सरकारी कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया, कट ऑफ हाई रहने की संभावना, स्टूडेंट्स लगातार घट रहे रेड लाइन पर कॉमर्स, आर्ट्स और साइंस में सीटों के अनुपात में 3 से 14 गुना अधिक आवेदन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें