परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 19 जुलाई 2023

आरोपी गोपाल केसावत व रविंद्र शर्मा लाखों रुपए लेकर अभ्यर्थियों को करवा चुके हैं पास



 आरोपी गोपाल केसावत व रविंद्र शर्मा लाखों रुपए लेकर अभ्यर्थियों को करवा चुके हैं पास

सीकर . आरपीएससी के ईओ भर्ती प्रकरण में नित नए खुलासे हो रहे हैं। अभ्यर्थी विकास के मामा के लडक़े व परिवादी सुंदरसिंह के परिवार ने एक साथ 25 लाख रुपए एडवांस लेने और इसके बाद ओएमआर सीट में करेक्शन मामले में बार-बार आरोपियों पर ठगी का अंदेशा जताया। आरोपी सेवानिवृत्त पशु चिकित्सक अनिल कुमार धरेंद्र ने पहले परिवादी को ओएमआर सीट के नंबर बताए और फिर उसकी बहन के एग्जाम नहीं देने के बारे में बताया। ऐसे में अभ्यर्थी व उसके परिवार को अनिल पर पूरा विश्वास हो गया था। एसीबी के सूत्रों के अनुसार आरोपी रविंद्र शर्मा राज्य घुमंतु जाति कल्याण बोर्ड पूर्व अध्यक्ष गोपाल केसावत को पिछले 10-11 साल से जानता था और वह लाखों रुपए लेकर विभिन्न भर्तियों में अभ्यर्थियों को पास करवा चुके हैं।


दोनों के मोबाइल की वॉट्सएप चैट व अन्य चीजों को बनाया सबूत

एसीबी की टीम ने आरोपी रविंद्र शर्मा के मोबाइल फोन वॉट्सएप नंबर 9636479037 की चैट को देखने पर गोपाल केसावत के मोबाइल नंबर 9829682319 से चैटिंग के स्क्रीन शॉट लिए। गोपाल केसावत व रविंद्र शर्मा के वॉट्सएप में विभिन्न परीक्षाओं के एडमिट कार्ड, ओएमआर शीट, रुपयों के लेनदेन सहित दर्जनों अभ्यर्थियों की ओमएआर शीट नंबर, परमिशन लेटर के रोल नंबर सहित अन्य जानकारी का प्रिंट लेकर दोनों गवाहों के हस्ताक्षर कर पत्रावली में शामिल की है।


परिवादी ने 3 लाख रुपए दिए, एसीबी ने शेष 15.50 लाख रुपए के डमी नोट मंगवाए

परिवादी सुंदरसिंह ने एसीबी के उप अधीक्षक पुलिस राजेश जांगिड़ को बताया कि उनके पास 25 लाख रुपए वैध राशि की व्यवस्था नहीं है। वह केवल 3 लाख रुपए की व्यवस्था ही कर पाएगा। उप अधीक्षक पुलिस ने एसीबी के उच्चाधिकारियों को इसके बारे में अवगत करवाया। अधिकारियों ने डमी नोट की व्यवस्था करने की बात कही। एसीबी टीम ने इस पर भारतीय मनोरंजन बैंक लिखे 2-2 हजार के नोटों की तीन गड्डी के 6 लाख रुपए डमी मंगवाए। कुल 15.50 लाख रुपए के डमी नोट दो-दो हजार रुपए के व पांच-पांच सौ रुपए के लाए गए। एसीबी आरोपी गोपाल केसावत, अनिल कुमार धरेंद्र, रविंद्र शर्मा व ब्रह्मप्रकाश शर्मा को एसीबी तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

आरोपी गोपाल केसावत व रविंद्र शर्मा लाखों रुपए लेकर अभ्यर्थियों को करवा चुके हैं पास Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें