कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 30 पद रिक्त, मांगे आवेदन, छात्रावास की सुविधा फ्री
जिला मुख्यालय के हवाई पट्टी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 से 8 तक की बालिकाओं के प्रवेश जारी है। यहां अध्ययनरत बालिकाओं को विद्यालय तथा छात्रावास की सुविधा निशुल्क प्राप्त होती है।विद्यालय में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, एमबीसी व अल्पसंख्यक वर्ग की बालिकाओं के लिए स्थान उपलब्ध है। शाला की प्रधानाध्यापिका सलीमा व वार्डन शिखा दंतुसलिया ने बताया कि यहां का सुरक्षित स्थान और बालिकाओं के निमित्त सही वातावरण है। जहां वार्डन सहित सभी टीचिंग स्टाफ महिला है।
विद्यालय में खेल, नृत्य आदि विविध सहशैक्षिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए बालिकाओं को प्रोत्साहित किया जाता है। यहां विभिन्न वोकेशनल कोर्स भी करवाए जाते हैं। आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 से 8 तक के छात्रावास में अब तक 80. नामांकन हो चुके हैं।30 बालिकाओं के पद रिक्त है। किसी भी भाग में रहने वाली संबंधित पात्र बालिकाएं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में प्रवेश ले सकती है। जबकि कक्षा 9 से 12 तक की बालिकाओं के लिए छात्रावास की सुविधा निशुल्क उपलब्ध है। कक्षा 6 से 12 तक की बालिकाओं को प्रतिमाह छात्रवृत्ति भी मिलती है।
जिले में स्थित सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय तथा छात्रावास में संबंधित वर्ग की बालिकाओं के अधिकतम संख्या में प्रवेश के लिए स्टाफ द्वारा संपर्क अभियान जारी है। वर्ग की बालिकाओं को प्राथमिकता के आधार पर इसमें प्रवेश दिया जाता है।- बस्तीराम सांगवा, एडीपीसी ।
बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार की महती योजना से संचालित इन विद्यालयों में कक्षा 6 से 12 में अधिक से अधिक बालिकाओं को प्रवेश दिलवाने का प्रयास किया जा रहा है।
-पवन
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें