परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 19 जुलाई 2023

गार्गी एवं बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार राशि का मामला : आवेदन अपडेशन नहीं होने से अटकी राशि, अब 30 अगस्त तक आवेदन हो सकेंगे अपडेट, साढे़ छह हजार से ज्यादा बालिकाओं के खातों में नहीं पहुंची पुरस्कार राशि

 

गार्गी एवं बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार राशि का मामला : आवेदन अपडेशन नहीं होने से अटकी राशि, अब 30 अगस्त तक आवेदन हो सकेंगे अपडेट, साढे़ छह हजार से ज्यादा बालिकाओं के खातों में नहीं पहुंची पुरस्कार राशि

हनुमानगढ़. जिले की सैकड़ों बालिकाओं सहित पूरे प्रदेश की साढे़ छह हजार से ज्यादा मेधावी बालिकाओं के खातों में अब तक प्रोत्साहन पुरस्कार की राशि नहीं पहुंच सकी है। गार्गी एवं बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार वर्ष 2021-22 के लिए आवेदन करने वाली यह बालिकाएं तकनीकी कारणों के चलते पुरस्कार राशि से वंचित हो गई हैं।ऐसे में बालिका शिक्षा फाउंडेशन राजस्थान, जयपुर ने इस संबंध में सभी डीईओ माध्यमिक मुख्यालय को वंचित बालिकाओं के आवेदन में आ रही तकनीकी त्रुटियों को दुरुस्त कराने का आदेश दिया है। पुरस्कार राशि से वंचित मेधावी बालिकाओं को 31 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन अपडेट करने होंगे अन्यथा प्रोत्साहन राशि नहीं मिल सकेगी। खास बात यह है कि वंचित छात्राओं की सूचना शाला दर्पण पोर्टल डीईओ ऑफिस लॉगिन पर दी गई है। बालिका शिक्षा फाउंडेशन ने अनिवार्यत: आवेदन अपडेट करने को कहा है।


यह की गई है व्यवस्था

बालिका शिक्षा फाउंडेशन के आदेश के अनुसार शाला दर्पण पोर्टल पर गार्गी पुरस्कार प्रथम व द्वितीय किस्त, बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार वर्ष 2022-23 (पुरस्कार राशि प्राप्त ना होने वाले आवेदन में अपडेशन के लिए) नाम से एक नया मॉड्यूल 31 अगस्त तक के लिए प्रारंभ किया गया है। इस प्रकार के आवेदनों को अद्यतन करने के लिए बालिका को अपने परिवार जन आधार से जुड़े बैंक खाते को जन आधार में सही दर्ज करवाना होगा। उसके बाद ही पुरस्कार ऑनलाइन आवेदन में बैंक विवरण सही हो सकेगा।


पुरस्कार कुल आवेदन अपडेट करने

गार्गी प्रथम किस्त 47412 2472

गार्गी दूसरी किस्त 23866 703

बालिका प्रोत्साहन 73348 3094

(नोट: आवेदन संख्या एवं अपडेट किए जाने वाले आवेदनों की संख्या का राज्य स्तरीय आंकड़ा)


इसलिए बढ़ी परेशानी

गार्गी एवं बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार वर्ष की पात्र बालिकाओं के ऑनलाइन आवेदन शाला दर्पण पोर्टल पर भरवाए गए थे। निर्धारित अंतिम तिथि तक भरे गए ऑनलाइन आवेदनों की पुरस्कार राशि बालिकाओं के परिवार जन आधार नम्बर से जुड़े बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से जमा करवा दी गई थी। लेकिन जन आधार से जुड़ा बैंक खाता बंद होने, बैंक खाता नम्बर व बैंक आईएफएससी सही नहीं होने आदि कारणों के चलते बालिकाएं राशि से वंचित रह गई।


कितने आवेदन और कितनी बालिकाएं वंचित

कक्षा दसवीं की परीक्षा 2022 में 75 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाली बालिकाओं से वर्ष 2022-23 में कक्षा 11 में अध्ययनरत होने पर गार्गी पुरस्कार की प्रथम किस्त के लिए आवेदन ऑनलाइन भरवाए गए थे।


दसवीं की परीक्षा 2021 में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं से वर्ष 2022-23 में कक्षा 12 में अध्ययनरत होने पर गार्गी पुरस्कार की दूसरी किस्त के लिए ऑनलाइन आवेदन भराए गए थे।


कक्षा बारहवीं की परीक्षा 2022 में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाली छात्राओं से बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार की राशि एक मुश्त देने के लिए ऑनलाइन आवेदन भरवाए गए थे।

गार्गी एवं बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार राशि का मामला : आवेदन अपडेशन नहीं होने से अटकी राशि, अब 30 अगस्त तक आवेदन हो सकेंगे अपडेट, साढे़ छह हजार से ज्यादा बालिकाओं के खातों में नहीं पहुंची पुरस्कार राशि Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें