परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 19 जुलाई 2023

शिक्षक बनने से मोड़ा मुंह, फर्स्ट लेवल में दस्तावेज सत्यापन में 30 रहे गैर हाजिर

 

शिक्षक बनने से मोड़ा मुंह, फर्स्ट लेवल में दस्तावेज सत्यापन में 30 रहे गैर हाजिर

हनुमानगढ़. जिला परिषद में मंगलवार को दस्तावेज सत्यापन करने वाले अभ्यर्थियों को भीड़ रही। तय समय पर पहुंचकर अभ्यर्थी अपनी बारी का इंतजार करते रहे। इससे पहले चरण में फर्स्ट लेवल के जांचे गए दस्तावेज के दौरान तीस अभ्यर्थियों ने शिक्षक बनने से मुंह मोड़ लिया था। दस्तावेज सत्यापन के दौरान उक्त अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे थे। अब दूसरे चरण में सेकेंड लेवल के अभ्यर्थियों के दस्तावेज जांचने के काम शुरू किया गया है। इसमें पहले दिन चार अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से प्राथमिक/ उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती 2022 में अध्यापक लेवल-प्रथम और लेवल- द्वितीय के शॉर्ट लिस्टेड अभ्यर्थियों के प्रारंभिक दस्तावेज सत्यापन का कार्यक्रम गत पखवाड़े में जारी किया गया था।


हनुमानगढ़ जिले को लेवल प्रथम के 1209 अभ्यर्थी आवंटित किए गए थे। पहले चरण में लेवल प्रथम के अभ्यर्थियों के दस्तावेज का सत्यापन पूर्ण करने के बाद अब दूसरे चरण में सेंकेड लेवल के अभ्यर्थियों के दस्तावेज जांचने का काम मंगलवार से शुरू किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी हंसराज जाजेवाल, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता खुंगर, सहायक प्रशासनिक अधिकारी संदीप शर्मा, एसीबीईओ रजनीश गोदारा, प्रधानाचार्य मनोज पारीक, पवन कौशिक, पवन पारीक आदि ने व्यवस्थाएं संभाली।


21 तक अंग्रेजी

सहायक प्रशासनिक अधिकारी संदीप शर्मा ने बताया कि सेकेंड लेवल के अभ्यर्थियों के दस्तावेज का सत्यापन कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके तहत 18 जुलाई को कार्य शुरू कर दिया गया। 18 से 21 जुलाई तक अंग्रेजी के 796 अभ्यर्थियों के दस्तावेज जांचने का काम चलेगा। इसके तहत पहले दिन 214 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इनमें से 210 अभ्यर्थी पहुंचे तथा चार गैर हाजिर रहे।


इसी तरह 24 से 26 जुलाई तक गणित व विज्ञान के 598 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। वहीं हिंदी के 235, पंजाबी के 159, संस्कृत 79, एसएसटी के 287, उर्दू के कुल 21 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन करने के लिए आमंत्रित किया गया है। सेकेंड लेवल के कुल 2175 अभ्यर्थियों के दस्तावेज जांचे जाएंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से टीमें गठित की गई है।


प्रथम लेवल की स्थिति

जिले में पहले चरण में लेवल प्रथम के अभ्यर्थियों के दस्तावेज का सत्यापन किया गया। इसमें अध्यापक सामान्य के 1027, अध्यापक विशेष के 182 अभ्यर्थी थे। इसमें क्रमश: 998 व 179 अभ्यर्थियों ने उपस्थित होकर दस्तावेज सत्यापित करवाए। जबकि कुल तीस अनुपस्थित रहे थे।

शिक्षक बनने से मोड़ा मुंह, फर्स्ट लेवल में दस्तावेज सत्यापन में 30 रहे गैर हाजिर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें