छात्राएं ले सकेंगी मनपसंद स्कूटी,इस बार स्कूटी की चाबी से पहले ई-ओटीपी मिलेगा
कोटा . प्रदेश भर में कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना और देवनारायण स्कूटी योजना में इस बार व्यापक बदलाव किया है।बेटियों को निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने पर स्कूटी की चाबियों से पहले ई-ओटीपी मिलेगा। छात्राएं इस ओटीपी को लेकर जिले के संबंधित वाहन डीलर के पास जाएगी और यहां ओटीपी से अपनी पसंद का वाहन क्रय कर पाएंगी। सरकार की ओर से तय राशि सीधे डीलर के खाते में जाएगी। यदि बेटी महंगा मॉडल लेती हैं, तो अंतर राशि उन्हें देनी होगी।
कोटा जिले की नोडल प्रभारी रेखा कालानी ने बताया कि सत्र 2021-22 में वरीयता सूची के आधार पर कोटा जिले से 363 छात्राएं चयनित की गई है। इनमें 74 छात्राएं देवनारायण स्कूटी योजना में चयनित की गई। शेष 289 कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना में चयनित की गई। छात्राओं के दस्तावेज रजिस्ट्रेशन के लिए आयुक्तालय को भिजवा दिए गए हैं। आयुक्तालय से सभी नाम सेन्ट्रलाइज होंगे। चयनित बैंक को ई- वाउचर दिया जाएगा। छात्राओं को ई-ओटीपी मिलेगा। इस ओपीटी को लेकर छात्राएं सीधे संबंधित डीलर के पास पहुंचेगी, जहां से उसे स्कूटी दी जाएगी।
पहले कॉलेज से मिलती थी
पहले इन दोनों योजनाओं में चयनित छात्राओं को कॉलेज स्तर से ही स्कूटी दी जाती थी।
कैटेगिरी वाइज मिलेगी
कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना में पांच कैटेगिरी में विभक्त है। - नॉन टीएसपी 117, पीएसटी 7, एससी 33, ईडब्ल्यूएस 18, अल्पसंख्यक वर्ग 50। इसके अलावा उच्च शिक्षा विभाग की ओर से टॉपर्स को 52 स्कूटी दी जाएंगी।वहीं देवनारायण योजना में 12वीं के टॉप प्राप्तांकों के आधार पर 74 स्कूटी मिलेंगी, जिसमें से सामान्य वर्ग की 52 छात्राओं तथा 10वीं पास एसटी कैटेगिरी की 12 छात्राओं को स्कूटी प्रदान की जाएगी।

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें