परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

गुरुवार, 20 जुलाई 2023

कैसे हो पढ़ाई: उच्च माध्यमिक विद्यालय में 4 शिक्षकों के भरोसे 350 विद्यार्थी, गालानाडी विद्यालय के हालात प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य के पद भी रिक्त


 कैसे हो पढ़ाई: उच्च माध्यमिक विद्यालय में 4 शिक्षकों के भरोसे 350 विद्यार्थी, गालानाडी विद्यालय के हालात प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य के पद भी रिक्त


सिणधरी. उपखंड क्षेत्र के गाला नाडी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय को दो साल पहले शिक्षा विभाग ने क्रमोन्नत तो कर दिया लेकिन यहां पर शिक्षक नहीं होने से 350 विद्यार्थियों का शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। इस बारे में ग्रामीणों ने कई बार शिक्षा विभाग को अवगत करवाया लेकिन अभी तक स्कूल में पर्याप्त शिक्षक नहीं मिल पाए हैं। विद्यालय में प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य दोनों पद खाली है। विद्यालय का कार्यभार सेकंड ग्रेड शिक्षक संभाल रहे हैं । विद्यालय को संचालन करने के लिए 4 शिक्षक कार्यरत है, इसमें दो वरिष्ठ अध्यापक व दो अन्य शिक्षक कार्यरत है। एक पीटीआई, एलडीसी कामकाज देख रहे हैं। विद्यालय में 4 सेकंड ग्रेड, दो थर्ड ग्रेड, 3 फर्स्ट ग्रेड व प्रधानाचार्य व उप प्रधानाचार्य के पद रिक्त चल रहे हैं। ऐसे में विद्यार्थियों की पढ़ाई नहीं हो पा रही है।


विद्यालय का परिणाम निराशाजनक

गाला नाड़ी उच्च माध्यमिक विद्यालय में दो वर्ष से शिक्षक नहीं होने से परिणाम निराशाजनक रहा है। पिछले सत्र में दसवीं कक्षा में 26 विद्यार्थियों में से 13 विद्यार्थियों ने दसवीं उत्तीर्ण की तो 13 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण रहे है। ऐसे में दूसरे बच्चे भी टीसी लेकर निजी स्कूलों में दाखिला ले रहे हैं। इस पर विद्यालय का नामांकन भी कम हो रहा है। शिक्षा विभाग विद्यालगों को क्रमोन्नत तो कर रही है लेकिन शिक्षक नहीं लगा रहा है। इससे बच्चों की पढ़ाई खराब हो रही है। स्कूल में जल्दी ही शिक्षक लगाए जाए।- हंसराज प्रजापत, जिला परिषद सदस्य


विद्यालय में शिक्षक नहीं होने के चलते विद्यार्थियों का भविष्य खराब हो रहा है। सरकार को तत्काल प्रभाव से विद्यालय में शिक्षकों की व्यवस्था करनी चाहिए जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई हो सके। इस बारे में जनप्रतिनिधि भी आवाज उठाए।- तोलाराम चौहान, सिणधरी

कैसे हो पढ़ाई: उच्च माध्यमिक विद्यालय में 4 शिक्षकों के भरोसे 350 विद्यार्थी, गालानाडी विद्यालय के हालात प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य के पद भी रिक्त Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें