परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

गुरुवार, 20 जुलाई 2023

अंग्रेजी व संस्कृत का पाठ नहीं पढ़ पाए छात्र, कलक्टर ने ली शिक्षकों की क्लास, विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण, बच्चों से खड़ा कर पढ़वाई पुस्तक



 अंग्रेजी व संस्कृत का पाठ नहीं पढ़ पाए छात्र, कलक्टर ने ली शिक्षकों की क्लास, विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण, बच्चों से खड़ा कर पढ़वाई पुस्तक

धौलपुर. जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल गुरुवार को महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल मांगरौल का औचक निरीक्षण किया। विद्यालय के नव निर्मित कक्ष खाली मिले और विद्यार्थियों को पुराने परिसर में पढ़ाया जा रहा था। जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए विद्यार्थियों को तीन दिन में नवीन परिसर में स्थानांतरित कराए जाने के निर्देश दिए। विद्यालय के प्रभारी संस्था प्रधान सभ्य गणवेश में नहीं मिले। जिस पर जिला कलक्टर ने नाराजगी व्यक्त की एवं सभ्य गणवेश में आने के निर्देश दिए। इस दौरान हिंदी विषय के अध्यापक तुलसीदास 12.10 बजे तक कक्षा में नहीं मिले जबकि उनका कालांश 11.55 बजे शुरु हो चुका था। जिला कलक्टर ने मामले में शिक्षक को फटकार लगाई और समय पर अध्यापन कार्य शुरु करने की हिदायत थी।


इस दौरान कक्षा 8वीं के छात्रों से उन्होंने अंग्रेजी का पाठ पढ़वाया तो कोई भी छात्र सन्तोषजनक स्तर तक भी पाठ नहीं पढ़ सका। जिस पर उन्होंने अंग्रेजी के अध्यापक पल्लव से कारण पूछा तथा छात्रों का शैक्षणिक स्तर में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने छठीं कक्षा के छात्रों से संस्कृत विषय की शिक्षिका के समक्ष प्रश्न किए जिनका जवाब विद्यार्थी नहीं दे सके। उन्होंने शिक्षिका को शिक्षण विधि को छात्रों के स्तर के अनुरूप कर उनके शैक्षणिक स्तर में सुधार लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी संस्थाप्रधान ने विज्ञान विषय के शिक्षक को जिला स्तरीय आपदा बाढ़ नियंत्रण कक्ष में नियुक्त किया जाना बताया गया।


इस पर जिला कलक्टर ने शिक्षक मनीष शर्मा को बाढ़ नियन्त्रण कक्ष से त्वरित मुक्त करते हुए विद्यालय में उपस्थिति देने के आदेश जारी किए। निरीक्षण के दौरान अंग्रेजी की व्याख्याता शैली शर्मा स्टाफ रूम में फोन पर व्यस्त मिली। जिस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की एवं उनके समक्ष दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों से अंग्रेजी का पाठ पढ़वाया तो छात्रा उत्तर देने में सक्षम नहीं मिली। जिस पर उन्होंने व्याख्याता को नैतिक मूल्यों का हवाला देते हुए सकुशल ढंग से कर्त्तव्य निर्वहन के लिए निर्देशित किया।


कनेक्शन नहीं मिला, एसई को दिए निर्देश

जिला कलक्टर ने जब राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नेकपुर का निरीक्षण किया तो पाया कि छात्रों को क्लासरूम के बाहर पढ़ाया जा रहा था। कारण पूछा तो विद्यालय में बिजली नहीं होना बताया। जिस पर उन्होंने अधीक्षण अभियंता विद्युत से दूरभाष पर बात की एवं समुचित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। विद्यालय में शिक्षा मित्रा को मिड डे मील प्रभारी बना रखा था, जिस पर उन्होंने किसी शिक्षक को मिड डे मील प्रभारी नियुक्त किए जाने के निर्देश दिए। विद्यालय में निरीक्षण के समय तक बाल गोपाल योजना के तहत दुग्ध वितरण नहीं होना पाया गया। उन्होंने प्रधानध्यापक को प्रार्थना सभा के ठीक बाद विद्यार्थियों को दुग्ध वितरण कराए जाने के निर्देश दिए।

अंग्रेजी व संस्कृत का पाठ नहीं पढ़ पाए छात्र, कलक्टर ने ली शिक्षकों की क्लास, विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण, बच्चों से खड़ा कर पढ़वाई पुस्तक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें