परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 5 जुलाई 2023

मानसून के बीच रोजगार से मिलेगी राहत:जॉबसून जुलाई में ही चयन बोर्ड 4 भर्तियां निकालेगा, 4861 पद भरेगा



 मानसून के बीच रोजगार से मिलेगी राहत:जॉबसून जुलाई में ही चयन बोर्ड 4 भर्तियां निकालेगा, 4861 पद भरेगा

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जुलाई में चार बड़ी भर्तियां निकालने की तैयारी में है। इन भर्तियों की परीक्षा तिथि पहले घोषित की जा चुकी है। इसके अलावा पेंडिंग भर्तियों की विज्ञप्तियों की समीक्षा की जा रही है। अगस्त में कई भर्तियां निकाली जा सकती हैं। आचार संहिता लगने के बाद भर्तियां निकलने की प्रक्रिया पर रोक लग जाएगी। ऐसे में तीन महीनों में सभी विभागों ने भर्तियां निकालने में तेजी दिखाई जा रही है। अप्रैल से जून तक 13 भर्तियां निकाली जा चुकी हैं। इनमें 39,121 पदों पर प्रक्रिया जारी है। चयन बोर्ड के अध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा का कहना है कि जुलाई में चार भर्तियां निकाली जाएंगी। इसकी तैयारी की जा रही है। इसके अलावा बोर्ड भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर पहले ही जारी कर चुकी है। चयन बोर्ड जेईएन भर्ती भी निकालेगा। तीन विभाग जलसंसाधन, पीएचईडी व पीडब्ल्यूडी तो जेईएन भर्ती की डिटेल भिजवा चुके हैं। बोर्ड ने अन्य विभागों को भी पत्र लिखा है कि जेईएन भर्ती की विज्ञप्ति जल्दी भिजवाएं।बोर्ड ने कहा है कि यदि जल्द विभागों से विज्ञप्ति नहीं मिली तो जितने विभागों से डिटेल आई है। उनके लिए जेईएन भर्ती शुरू कर दी जाएगी।


इधर, एक लाख पदों का वर्गीकरण हो तो मिले राहत

सीएम ने इस साल बजट में एक लाख पदों पर नई भर्तियों का ऐलान किया था। अभी तक इनका वर्गीकरण नहीं किया कि इनमें किस विभाग के कितने पदों पर भर्ती होगी। बेरोजगारों का कहना है कि सरकार को जल्दी से जल्दी वर्गीकरण जारी करना चाहिए।




मानसून के बीच रोजगार से मिलेगी राहत:जॉबसून जुलाई में ही चयन बोर्ड 4 भर्तियां निकालेगा, 4861 पद भरेगा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें