परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

शनिवार, 8 जुलाई 2023

प्रोविजनल पदों पर पात्र 636 और शारीरिक शिक्षकों का चयन



 प्रोविजनल पदों पर पात्र 636 और शारीरिक शिक्षकों का चयन

बीकानेर  राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने शारीरिक शिक्षक भर्ती परीक्षा-2022 में प्रोविजनल रहे पदों में से 636 और शारीरिक शिक्षकों का अंतिम रूप से चयन कर नियुक्ति की अभिशंषा शिक्षा विभाग को की है। चयनित अभ्यर्थियों के आवेदन माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को भेजते हुए चयन बोर्ड ने इनकी शैक्षिक तथा प्रशैक्षिक योग्यता की जांच करते हुए नियुक्ति देने की अभिशंसा की है। चयनित किए गए शारीरिक शिक्षकों में 619 गैर अनुसूचित क्षेत्र तथा 17 अभ्यर्थियों को अनुसूचित क्षेत्रों में नियुक्तियां दी जाएगी।


...तो सत्यापन के बाद मिलेगी नियुक्ति

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच के बाद काउंसलिंग द्वारा नियुक्ति देने की प्रक्रिया की जाएगी। इसमें जिन अभ्यर्थियों की शैक्षिक तथा प्रशैक्षिक योग्यताएं राज्य से बाहर की होंगी, उनको नियुक्ति, डिग्री डिप्लोमा के सत्यापन के बाद मिलेगी।राज्य के स्कूलों में शारीरिक शिक्षकों की भर्ती के लिए 2022 में 5 हजार 546 पदों के लिए परीक्षा आयोजित कर 22 अक्टूबर को परीक्षा परिणाम घोषित किए गए थे।


619 गैर अनुसूचित क्षेत्र व 17 अनुसूचित क्षेत्र में

इनमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 4 हजार 899 पद तथा अनुसूचित क्षेत्र के लिए 647 पद थे। चयन बोर्ड ने इन पदों के विरुद्ध पूर्व में गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 3437 तथा अनुसूचित क्षेत्र के लिए 147 अभ्यर्थियों की अभिशंसा की । शेष रहे पदों में से अब चयन बोर्ड ने 619 गैर अनुसूचित क्षेत्र में तथा 17 अनुसूचित क्षेत्र के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को भेजते हुए नियुक्ति की अभिशंसा की है।


प्रोविजनल पदों पर पात्र 636 और शारीरिक शिक्षकों का चयन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें