परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

शनिवार, 8 जुलाई 2023

विधि महाविद्यालय में दाखिला प्रक्रिया शुरू नहीं, विरोध में छात्रों ने जड़ा ताला

 विधि महाविद्यालय में दाखिला प्रक्रिया शुरू नहीं, विरोध में छात्रों ने जड़ा ताला

भीलवाड़ा. विधि महाविद्यालय में जुलाई का एक सप्ताह गुजरने के बावजूद प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। आयुक्तालय से इस संबंध में आदेश नहीं आने से गुस्साए छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को कॉलेज में जमकर हंगामा किया।छात्रसंघ अध्यक्ष सिद्धार्थ पाराशर के नेतृत्व में कॉलेज के गेट पर ताला जड़कर विरोध जताया व प्रदर्शन किया। आशीष शर्मा व यश चतुर्वेदी ने बताया कि छात्र-छात्राओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। आयुक्तालय को सदबुद्धि की प्रार्थना की।


 विश्वविद्यालय से जारी वार्षिक कैलेंडर में जून में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के आदेश थे, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। प्रवेश के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना नहीं मिलने से महाविद्यालय में प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं हो पाई है। छात्र-छात्राओं ने मुख्य द्वार के निर्माण और महाविद्यालय परिसर में सरस्वती माता के मंदिर के निर्माण की भी मांग की। इस अवसर पर इकाई अध्यक्ष सावन दिया, शिवराज सिंह, राज घावरी, गौरव गुर्जर, राहुल, नरेंद्र, प्रेम शंकर, वंदना जोशी आदि मौजूद रहे। पाराशर ने प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ नहीं होने पर अनशन की चेतावनी दी।


विधि महाविद्यालय में दाखिला प्रक्रिया शुरू नहीं, विरोध में छात्रों ने जड़ा ताला Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें