शिक्षक-सुविधा की कमी, अंग्रेजी माध्यम से विद्यार्थियों का मोहभंग
बीगोद. सरकार ने निजी स्कूलों की तरह सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूल तो खोल दिए लेकिन शिक्षकों की कमी और सुविधाएं नहीं होने से विद्यार्थियों का मोहभंग होता जा रहा है। अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थी पुन: हिंदी मीडियम में पढ़ना चाहते हैं।नंदराय गांव के महात्मा गांधी अंग्रेजी स्कूल का भी यही हाल है। यहां पढ़ने वाले करीब दो दर्जन छात्र पुन: हिंदी मीडियम में जाना चाहते हैं। जिसके लिए टीसी का आवेदन भी कर रखा है। स्कूल की छात्राओं ने बताया की पहले हिंदी मीडियम में पढ़ते थे।
अब अंग्रेजी मीडियम में हमें भेज दिया गया। लेकिन अंग्रेजी हमारे समझ में नही आ रही है। इसलिए पुन: हिंदी मीडियम में एडमिशन लेने के लिए टीसी का आवेदन कर रखा है। अंग्रेजी मीडियम स्कूल में पढ़ने वाले लगभग सभी छात्र टीसी लेकर हिंदी मीडियम में जाना चाहते हैं। जिससे यहां के शिक्षकों के सामने भी समस्या खड़ी हो गई है। प्रधानाचार्य निर्मल शर्मा ने बताया की अंग्रेजी मीडियम में छात्र पढ़ना नहीं चाहते हैं। टीसी के लिए भी आवेदन कर रखे हैं। सभी छात्र हिंदी मीडियम में एडमिशन लेते हैं तो अंग्रेजी मीडियम स्कूल को चलाने में समस्या खड़ी हो जाएगी।

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें